आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद भी मस्जिद जाती थीं हिमांशी खुराना? धर्म परिवर्तन वाले खुलासे के बाद लोगों ने दिखाए सबूत

आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद भी मस्जिद जाती थीं हिमांशी खुराना? धर्म परिवर्तन वाले खुलासे के बाद लोगों ने दिखाए सबूत

Himanshi Khurana Religion Controversy: अभिनेत्री हिमांशी खुराना के एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज को लेकर किए गए दावे के बाद अब लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कई लोगों का दावा है कि हिमांशी ने ये सबकुछ लाइमलाइट में आने के लिए किया है। हिमांशी की पुरानी तस्वीरों और स्टोरीज को लेकर अब लोग उन्हें फेम डिगर का टैग दे रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

हिमांशी के पुराने पोस्ट पर मची हलचल

हिमांशी खुराना के पुराने पोस्ट को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि वो आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद भी मस्जिद जाती रही हैं और इसका सबूत भी उन्होंने हिमांशी की ही स्टोरी शेयर करते हुए दिखाया है।

यूजर ने दावा करते हुए लिखा- ‘अगस्त 2024 में हिमांशी ने मदीना स्थित मस्जिद-ए-कुबा की एक स्टोरी पोस्ट की थी। ब्रेकअप के बाद आखिर उन्हें ऐसा करने के लिए कौन कह रहा था? क्या वह सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रही थीं? दावा ये भी किया जा रहा है कि आसिम के दोबारा रिश्ते में लौटने से इनकार करने पर वो उनसे नाराज थीं और उन्हें कोस रही थीं।’

Himanshi Khurana Religion Controversy
हिमांशी खुराना का पुराना पोस्ट

लोगों ने साधा हिमांशी पर निशाना

हिमांशी खुराने के खुलासे के बाद कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ‘हिमांशी खुराना जब दुबई गई थीं, तब उन्होंने हिजाब पहना था और उसकी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। आसिम रियाज ने उन्हें कभी किसी चीज के लिए मजबूर नहीं किया। उनकी पहचान और लोकप्रियता भी काफी हद तक आसिम की वजह से ही नजर आई। अब वह धार्मिक मुद्दे का इस्तेमाल सुर्खियों में आने के लिए कर रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इन दिनों मुस्लिमों को निशाना बनाकर बयान देने से भी लोगों को चर्चा और लोकप्रियता मिल रही है। वह और कुछ नहीं, सिर्फ एक जोकर हैं।’

आसिम रियाज के साथ रिश्ते में धर्म का आया था मुद्दा

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी से उन खबरों को लेकर सवाल किया गया था, जिनमें दावा किया गया था कि आसिम रियाज को डेट करने के दौरान वो धर्म बदलने के बारे में सोच रही थीं। इस पर हिमांशी ने ‘कन्वर्जन’ शब्द इस्तेमाल करने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें समझाते थे और चाहते थे कि वो उन्हें समझकर एक्सेप्ट करें। हालांकि, हिमांशी ने कहा कि वो इसके लिए तैयार नहीं थीं।

हिमांशी ने बातचीत में आसिम का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गया। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उस दौरान किसी तरह का बुरा बर्ताव नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *