बजरिया थाने से 300 मीटर की दूर स्थित बंद बेकरी शॉप के फ्रिज में अंगौछे से फंदा लगाकर अधेड़ ने सुसाइड कर लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। रविवार देर शाम अधेड़ को फ्रिज से बंधा देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से डायरी मिली। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 15 सालों से कानपुर में रहकर मजदूरी कर रहे थे रायबरेली, लालगंज कोतवाली थानाक्षेत्र निवासी मुस्तफा आलम उर्फ बिन्नू (50) करीब 15 सालों से कानपुर में मजदूरी करते थे और फुटपाथ पर ही रहते थे। बजरिया थाने से 300 मीटर की दूरी पर स्थित कर्नलगंज रविशंकर जायसवाल की रविवार को बेकरी बंद थी। बेकरी शॉप के बाहर उनका फ्रिज रखा हुआ था, जो जंजीर से बंधा हुआ था। रविवार दोपहर मुस्तफा दुकान के बाहर काफी देर बैठे रहे, इसके बाद फ्रिज में बंधी जंजीर से गमछा बांधकर फंदा बैठ गया, जिससे फंदा कसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम इलाकाई लोगों ने मुस्तफा को फंदे से लटकता देख बजरिया पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची, पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मुस्तफा फंदा लगाते हुए कैद हो गया। मृतक के जेब से मिली डायरी से पुलिस ने उन्नाव निवासी भांजे तनवीर को जानकारी दी।

