जमीन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या:मधुबनी में घर में घुसकर किया हमला, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

जमीन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या:मधुबनी में घर में घुसकर किया हमला, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के हैंतीवारी गांव में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहन झा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मां के साथ रह कर करता था कारोबार परिजनों ने बताया कि मोहन झा का गांव के कुछ पड़ोसियों और अन्य लोगों के साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते कुछ लोग देर रात उनके घर में घुस आए और मोहन झा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोहन झा अपने पिता के निधन के बाद गांव में ही रहकर छोटा-मोटा कारोबार करते थे। वह अपनी मां के साथ रहते थे और उसी से अपना व अपनी मां का जीवनयापन करते थे। पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना घटना की सूचना मिलने पर भैरवस्थान पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के हैंतीवारी गांव में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहन झा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मां के साथ रह कर करता था कारोबार परिजनों ने बताया कि मोहन झा का गांव के कुछ पड़ोसियों और अन्य लोगों के साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते कुछ लोग देर रात उनके घर में घुस आए और मोहन झा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोहन झा अपने पिता के निधन के बाद गांव में ही रहकर छोटा-मोटा कारोबार करते थे। वह अपनी मां के साथ रहते थे और उसी से अपना व अपनी मां का जीवनयापन करते थे। पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना घटना की सूचना मिलने पर भैरवस्थान पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *