धनबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:अनियंत्रित KTM बाइक खड़े वाहन से टकराई, अज्ञात वाहन फरार; कॉलेज जाते वक्त हुआ हादसा

धनबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:अनियंत्रित KTM बाइक खड़े वाहन से टकराई, अज्ञात वाहन फरार; कॉलेज जाते वक्त हुआ हादसा

धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में बीबीएम कॉलेज के पास एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक बिपुल कुमार महतो की मौत हो गई। वह निरसा के डुमरिया आखबेड़िया निवासी थे। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिपुल कुमार महतो अपनी KTM बाइक से घर से बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज जा रहे थे। कॉलेज में काम पूरा करने के बाद उन्हें धनबाद जाना था। इसी दौरान बीबीएम कॉलेज के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिपुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। बलियापुर थाना के एएसआई लाला प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त KTM बाइक मिली और घायल युवक को तुरंत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जिस अज्ञात वाहन से बाइक टकराई थी, वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में बीबीएम कॉलेज के पास एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक बिपुल कुमार महतो की मौत हो गई। वह निरसा के डुमरिया आखबेड़िया निवासी थे। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिपुल कुमार महतो अपनी KTM बाइक से घर से बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज जा रहे थे। कॉलेज में काम पूरा करने के बाद उन्हें धनबाद जाना था। इसी दौरान बीबीएम कॉलेज के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिपुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। बलियापुर थाना के एएसआई लाला प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त KTM बाइक मिली और घायल युवक को तुरंत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जिस अज्ञात वाहन से बाइक टकराई थी, वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *