Chhattisgarh Bango Dam: मूसलाधार बारिश से एक बार फिर हसदेव नदी उफान पर है। कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध के सभी 9 गेट खोल दिए हैं। इससे कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ डैम घूमने आए 24 वर्षीय युवक बांगो बांध में छलांग लगा दी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के 48 घंटे के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है।
Hasdeo Bango Dam: दोस्त संग लगाई शर्त और कूद गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी। रंजित यादव ने शर्त के अनुसार बांध में छलांग लगा दी, लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह कुछ देर बाद लापता हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की। शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला।
बांगो डैम का पानी छोड़ते ही हसदेव नदी उफान पर
पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया। इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई है। बता दें कि बांगो डैम का पानी छोड़ते ही हसदेव नदी उफान पर है। रपटा-घाट और मंदिर डूबे गए हैं। इस बीच लापता युवक की तलाश करने में रेस्क्यू टीम को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मिनीमाता हसदेव बांगो बांध की ताजा स्थिति
जल स्तर: 358.70 मीटर (94.24%)
पिछले 10 घंटे में वृद्धि: 7 सेमी
वर्तमान में खुले गेट: 9
कुल डिस्चार्ज: 41,000 क्यूसेक
डिस्चार्ज: 16 अगस्त सुबह 8:45 बजे से लगातार जारी
बारिश की स्थिति:
कल रात 9 बजे से लगभग 2 घंटे तक तेज बारिश हुई। अभी भी पिछले करीब 45 मिनट से तेज बारिश जारी है।
सावधानी: लगातार बारिश और बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें।

