मधुबनी में लदनियां थाना क्षेत्र के लदनियां गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़के को सड़क किनारे गड्ढे में पकड़कर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पास मौजूद एक युवती युवक को छोड़ने के लिए बार-बार गुहार लगाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को गांव से बाहर आपस में मिलते देख लिया। प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही प्रेमिका इसके बाद युवकों ने लड़के को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक की पिटाई होते देख युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वायरल वीडियो में युवती यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि युवक ठाढी गांव का रहने वाला है और उससे मिलने आया था। पूछताछ के दौरान युवती ने उसके सुई देने के लिए आने की बात भी कही। इसके बाद युवती दोनों युवकों से अपने प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही और पैर पकड़ने तक की बात कहती नजर आई, लेकिन युवक की पिटाई जारी रही। मौके पर पहुंची महिलाओं ने युवक को छुड़ाया इसी दौरान कुछ महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हस्तक्षेप कर युवक को दोनों युवकों के कब्जे से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने मौके पर यह भी कहा कि उसकी शादी के लिए पहले से लड़का खोजा जा रहा था, इसलिए दोनों की शादी करा दी जाएगी। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों और घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मधुबनी में लदनियां थाना क्षेत्र के लदनियां गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़के को सड़क किनारे गड्ढे में पकड़कर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पास मौजूद एक युवती युवक को छोड़ने के लिए बार-बार गुहार लगाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को गांव से बाहर आपस में मिलते देख लिया। प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही प्रेमिका इसके बाद युवकों ने लड़के को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक की पिटाई होते देख युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वायरल वीडियो में युवती यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि युवक ठाढी गांव का रहने वाला है और उससे मिलने आया था। पूछताछ के दौरान युवती ने उसके सुई देने के लिए आने की बात भी कही। इसके बाद युवती दोनों युवकों से अपने प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही और पैर पकड़ने तक की बात कहती नजर आई, लेकिन युवक की पिटाई जारी रही। मौके पर पहुंची महिलाओं ने युवक को छुड़ाया इसी दौरान कुछ महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हस्तक्षेप कर युवक को दोनों युवकों के कब्जे से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने मौके पर यह भी कहा कि उसकी शादी के लिए पहले से लड़का खोजा जा रहा था, इसलिए दोनों की शादी करा दी जाएगी। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों और घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

