नोहर में 1.4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:रीको एरिया में गश्त के दौरान दबोचा

नोहर में 1.4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:रीको एरिया में गश्त के दौरान दबोचा

हनुमानगढ़ जिले में नोहर पुलिस ने गश्त के दौरान एक 21 वर्षीय युवक को 1 किलो 400 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नोहर थानाधिकारी जगदीश पांडर के नेतृत्व में एसआई पृथ्वी सिंह नरुका मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान रीको एरिया में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान भंवर लाल (21) पुत्र हंसराज गोसाई निवासी वार्ड नंबर 17, सिंधी बाजार, नोहर के रूप में हुई है।
पुलिस ने भंवर लाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी जगदीश पांडर द्वारा की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *