बरंडी नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत:कटिहार में तीनों बच्चे नहाने गए थे

बरंडी नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत:कटिहार में तीनों बच्चे नहाने गए थे

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव में सोमवार सुबह बरंडी नदी में स्नान करने गए पांच बच्चे डूबने लगे। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे पांचों बच्चे बरंडी नदी में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर नदी में उतरे और बच्चों को बाहर निकाला। नदी से निकालने तक सत्यम कुमार (11), दिव्यांशु कुमार (10) और अमन कुमार (11) की मौत हो चुकी थी। सत्यम चिरंजीव कुमार साह, दिव्यांशु विजय कुमार और अमन मनोज साह के पुत्र थे। वहीं, सुजीत कुमार (14) और आशीष कुमार (16) को सुरक्षित बचा लिया गया। मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले थे बच्चे ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, पांचों बच्चे नदी में स्नान करने के बाद पास के शिव मंदिर में जल चढ़ाकर पूजा करने जाने वाले थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। तीन बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। नदी में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर सवाल घटना के बाद ग्रामीणों ने बरंडी नदी में सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि नदी में कई जगह पानी गहरा है, लेकिन खतरनाक हिस्सों की पहचान कर बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के संवेदनशील हिस्सों में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने बरंडी नदी पर पुल निर्माण की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि वर्षों से पुल की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई। पुल बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ लोगों को नदी पार करने के जोखिम से भी राहत मिल सकती है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को नदी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में किसी परिवार को अपने बच्चों को न खोना पड़े। इस मामले को लेकर डॉ. पूजा कुमारी ने बताया, “…बच्चों की उम्र 13, 9 और 11 साल थी, जिनकी पहचान सत्यम कुमार, दिव्यांशु कुमार और अमन कुमार के तौर पर हुई है। अस्पताल लाए जाने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। उनकी मौत डूबने से हुई; हमें पता चला कि वे आधे घंटे तक पानी के अंदर रहे थे…।” कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव में सोमवार सुबह बरंडी नदी में स्नान करने गए पांच बच्चे डूबने लगे। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे पांचों बच्चे बरंडी नदी में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर नदी में उतरे और बच्चों को बाहर निकाला। नदी से निकालने तक सत्यम कुमार (11), दिव्यांशु कुमार (10) और अमन कुमार (11) की मौत हो चुकी थी। सत्यम चिरंजीव कुमार साह, दिव्यांशु विजय कुमार और अमन मनोज साह के पुत्र थे। वहीं, सुजीत कुमार (14) और आशीष कुमार (16) को सुरक्षित बचा लिया गया। मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले थे बच्चे ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, पांचों बच्चे नदी में स्नान करने के बाद पास के शिव मंदिर में जल चढ़ाकर पूजा करने जाने वाले थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। तीन बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। नदी में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर सवाल घटना के बाद ग्रामीणों ने बरंडी नदी में सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि नदी में कई जगह पानी गहरा है, लेकिन खतरनाक हिस्सों की पहचान कर बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के संवेदनशील हिस्सों में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने बरंडी नदी पर पुल निर्माण की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि वर्षों से पुल की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई। पुल बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ लोगों को नदी पार करने के जोखिम से भी राहत मिल सकती है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को नदी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में किसी परिवार को अपने बच्चों को न खोना पड़े। इस मामले को लेकर डॉ. पूजा कुमारी ने बताया, “…बच्चों की उम्र 13, 9 और 11 साल थी, जिनकी पहचान सत्यम कुमार, दिव्यांशु कुमार और अमन कुमार के तौर पर हुई है। अस्पताल लाए जाने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। उनकी मौत डूबने से हुई; हमें पता चला कि वे आधे घंटे तक पानी के अंदर रहे थे…।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *