समस्तीपुर में देर रात अपराधियों ने एक शख्स की हत्या कर दी। मर्डर से पहले सड़क पर पटक दिया। इसके बाद बीच रोड पर घसीटा, फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड-4 की है। मृतक की पहचान हृदो सदा के पुत्र भिखारी सदा(50) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनाम तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल के पास से मृतक के सौतेले भाई धर्मेंद्र की बाइक भी बरामद की गई है। परिजन ने धर्मेंद्र पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों के बीच पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुजफ्फरपुर से लड़की देखकर लौट रहे थे भिखारी मृतक के भाई राजो ने बताया कि भिखारी सदा गांव के ही दारा सदा के बेटे की शादी के लिए लड़की देखने मुजफ्फरपुर गए थे। रात में वहां से लौटने के बाद सोना चौक के पास चाय पीने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी का फोन आया। उन्होंने घर आने के लिए गाड़ी भेजने की बात कही, लेकिन उनका बेटा गाड़ी लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद वह चौक से पैदल ही घर की ओर निकल पड़े। राजो सदा के अनुसार, गांव में स्कूल के पास पहुंचने के बाद भिखारी का मोबाइल अचानक बंद हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। स्कूल के पास सौतेले भाई धर्मेंद्र की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। सड़क पर खून के निशान भी दिखाई दिए। खून के धब्बों और खेत की ओर घसीटे जाने के निशान देखते-देखते 500 मीटर अंदर पहुंचे। जहां धान के खेत में भिखारी का शव पड़ा मिला। बेरहमी से सड़क पर घसीटकर मारा गया है। पांच कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद राजो सदा ने आरोप लगाया कि सौतेले भाई धर्मेंद्र से पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी सौतेली मां ने तीन अलग-अलग जगह शादी की थी। वहां से बच्चों को लेकर आई थी। इसी कारण उनका दावा है कि धर्मेंद्र का इस जमीन में हिस्सा नहीं बनता है, जबकि धर्मेंद्र पूरी जमीन पर अपना दावा करता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। घटनास्थल से मृतक के सौतेले भाई की बाइक जब्त की गई है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी परिवार की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में देर रात अपराधियों ने एक शख्स की हत्या कर दी। मर्डर से पहले सड़क पर पटक दिया। इसके बाद बीच रोड पर घसीटा, फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड-4 की है। मृतक की पहचान हृदो सदा के पुत्र भिखारी सदा(50) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनाम तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल के पास से मृतक के सौतेले भाई धर्मेंद्र की बाइक भी बरामद की गई है। परिजन ने धर्मेंद्र पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों के बीच पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुजफ्फरपुर से लड़की देखकर लौट रहे थे भिखारी मृतक के भाई राजो ने बताया कि भिखारी सदा गांव के ही दारा सदा के बेटे की शादी के लिए लड़की देखने मुजफ्फरपुर गए थे। रात में वहां से लौटने के बाद सोना चौक के पास चाय पीने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी का फोन आया। उन्होंने घर आने के लिए गाड़ी भेजने की बात कही, लेकिन उनका बेटा गाड़ी लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद वह चौक से पैदल ही घर की ओर निकल पड़े। राजो सदा के अनुसार, गांव में स्कूल के पास पहुंचने के बाद भिखारी का मोबाइल अचानक बंद हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। स्कूल के पास सौतेले भाई धर्मेंद्र की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। सड़क पर खून के निशान भी दिखाई दिए। खून के धब्बों और खेत की ओर घसीटे जाने के निशान देखते-देखते 500 मीटर अंदर पहुंचे। जहां धान के खेत में भिखारी का शव पड़ा मिला। बेरहमी से सड़क पर घसीटकर मारा गया है। पांच कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद राजो सदा ने आरोप लगाया कि सौतेले भाई धर्मेंद्र से पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी सौतेली मां ने तीन अलग-अलग जगह शादी की थी। वहां से बच्चों को लेकर आई थी। इसी कारण उनका दावा है कि धर्मेंद्र का इस जमीन में हिस्सा नहीं बनता है, जबकि धर्मेंद्र पूरी जमीन पर अपना दावा करता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। घटनास्थल से मृतक के सौतेले भाई की बाइक जब्त की गई है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी परिवार की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


