मुजफ्फरपुर में NH-28 किनारे युवक का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है; जांच के लिए पहुंची FSL

मुजफ्फरपुर में NH-28 किनारे युवक का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है; जांच के लिए पहुंची FSL

मुजफ्फरपुर में NH-28 के किनारे एक युवक का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र की है। लोगों ने जताई नाराजगी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां का रहने वाला था या उसके साथ यह घटना कैसे हुई। शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद अकबर ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते सहायता मिलती तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर में NH-28 के किनारे एक युवक का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र की है। लोगों ने जताई नाराजगी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां का रहने वाला था या उसके साथ यह घटना कैसे हुई। शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद अकबर ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते सहायता मिलती तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *