बिजनौर में भारी बारिश से जलभराव:सड़कें बनीं तालाब, राहगीरों और कांवड़ यात्रियों को हुई परेशानी

बिजनौर में भारी बारिश से जलभराव:सड़कें बनीं तालाब, राहगीरों और कांवड़ यात्रियों को हुई परेशानी

बिजनौर में रविवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, खासकर नूरपुर क्षेत्र में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नूरपुर क्षेत्र में बारिश का सर्वाधिक प्रभाव देखा गया। यहां शहर की मुख्य सड़कों पर दो फीट से अधिक पानी भर गया। शहीद तिराहे से खालसा इंटर कॉलेज तक, सब्जी मंडी तक और तिराहे से भारत पेट्रोल पंप तक की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। इस जलभराव के कारण राहगीरों और कांवड़ यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देखें, 5 तस्वीरें… रविवार सुबह अचानक मौसम बदलने से तेज बारिश शुरू हुई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि, इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश का यह सिलसिला सोमवार सुबह भी जारी रहा। सुबह करीब 4 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो लगभग 5:30 बजे मूसलाधार बारिश में बदल गई। बिजनौर शहर में यह बारिश करीब तीन घंटे तक जारी रही, जिससे कई इलाकों में फिर से सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस, सापेक्ष आर्द्रता 95% और 78% तथा 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *