कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: समृद्धि रेजीडेंसी, न्यू समृद्धि रेजीडेंसी, समृद्धि रेजीडेंसी विस्तार, रोज एन्क्लेव, गणेश नगर, स्वराज एन्क्लेव, रेलवे विहार, सूद विहार, रॉयल मैरिज गार्डन के पास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: कैथूनीपोल मुख्य सड़क, पाटनपोल मुख्य सड़क, बोहरा मोहल्ला, साईं बाबा मंदिर के आसपास, सुनारों का मंदिर इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: चंद्रविला, चंद्रा होम्स, ओम वाटिका, सोगरिया श्मशान रोड, विनायक सुखधाम, अपेक्स एन्क्लेव इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक: गुमानपुरा मैन रोड, संतोष बे्रकरी, कांग्रेस कार्यालय के आसपास, काका कॉम्प्लेक्स, ड्यूक शोरूम, मूमल के आसपास ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


