मुजफ्फरपुर में कांवरिया की गोली मारकर हत्या:जलाभिषेक के लिए बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे थे, बाइक सवार 2 अपराधियों ने की फायरिंग

मुजफ्फरपुर में कांवरिया की गोली मारकर हत्या:जलाभिषेक के लिए बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे थे, बाइक सवार 2 अपराधियों ने की फायरिंग

मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात कांवरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जल लेकर जा रहा था। इस दौरान गोसाईं टोला के पास रास्ते में बाइक सवार 2 अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल को तत्काल इलाज के लिए सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना पारू थाना क्षेत्र की है। पुराने विवाद में हत्या की आशंका: एसएसपी वहीं, इस संबंध में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना मिली है कि रविवार सुबह के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें युवक को धमकी दी गई थी। जब वह जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जा रहा था, तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, विशेषकर श्रावणी मेले के दौरान जब भारी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर होते हैं। पुलिस प्रशासन अब इलाके में गश्त तेज करने और संदिग्धों की पहचान करने में जुटा है। मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात कांवरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जल लेकर जा रहा था। इस दौरान गोसाईं टोला के पास रास्ते में बाइक सवार 2 अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल को तत्काल इलाज के लिए सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना पारू थाना क्षेत्र की है। पुराने विवाद में हत्या की आशंका: एसएसपी वहीं, इस संबंध में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना मिली है कि रविवार सुबह के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें युवक को धमकी दी गई थी। जब वह जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जा रहा था, तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, विशेषकर श्रावणी मेले के दौरान जब भारी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर होते हैं। पुलिस प्रशासन अब इलाके में गश्त तेज करने और संदिग्धों की पहचान करने में जुटा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *