हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर:तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में 2KM लंबी लाइन; हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर:तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में 2KM लंबी लाइन; हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार दोपहर से ही कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जलाभिषेक के लिए करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन है। आज करीब 3 लाख शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों से मंदिर परिसर समेत पूरा शहर गूंज रहा है। पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियां पैदल पहुंच रहे हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर से हरिसभा चौक, आमगोला से अघोरिया बाजार और रामदयालु से पहलेजा तक सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आई। सड़कों पर कांवरियों की कतार, हाथों में कांवर और जुबां पर बोलबम के जयकारे शहर को पूरी तरह शिवमय करते रहे। फल-गेहूं से होगा महाशृंगार तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का विशेष महाशृंगार किया जाएगा। मंदिर की परंपरा के अनुसार सावन की चारों सोमवारी पर बाबा का अलग-अलग स्वरूप में शृंगार किया जाता है। फल और गेहूं से बाबा का महाशृंगार होगा। वहीं, चौथी सोमवारी पर पान के पत्तों, मिष्ठान और अन्य सामग्री से भव्य शृंगार किया जाएगा। सुबह आठ बजे होगी पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी होगी। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। इस दौरान पर्यटन मंत्री मंदिर परिसर के समीप मौजूद रहेंगे। उनके साथ डीएम, एसएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कांवरिया और एनडीए कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। रूट बदला, बढ़ाई सुरक्षा कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस और प्रशासन के जवान भीड़ को नियंत्रित करने और कांवरियों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराने में जुटे रहे। अत्यधिक भीड़ बढ़ने के बाद रात करीब 10:30 बजे कांवरियों को हरिसभा चौक से पानी टंकी होते हुए जिला स्कूल की ओर मोड़ दिया गया। पांच जगह मिल रहा गंगाजल तीसरी सोमवारी पर नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए पहलेजा से पांच टैंकर गंगाजल मंगाया है। धर्मशाला चौक, डीएन हाईस्कूल, सोनारपट्टी, छोटी कल्याणी और टावर चौक पर टैंकर लगाए गए हैं। इन स्थानों से श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल ले सकेंगे। इससे शहर में मौजूद स्थानीय श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार दोपहर से ही कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जलाभिषेक के लिए करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन है। आज करीब 3 लाख शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों से मंदिर परिसर समेत पूरा शहर गूंज रहा है। पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर कांवरियां पैदल पहुंच रहे हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर से हरिसभा चौक, आमगोला से अघोरिया बाजार और रामदयालु से पहलेजा तक सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आई। सड़कों पर कांवरियों की कतार, हाथों में कांवर और जुबां पर बोलबम के जयकारे शहर को पूरी तरह शिवमय करते रहे। फल-गेहूं से होगा महाशृंगार तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का विशेष महाशृंगार किया जाएगा। मंदिर की परंपरा के अनुसार सावन की चारों सोमवारी पर बाबा का अलग-अलग स्वरूप में शृंगार किया जाता है। फल और गेहूं से बाबा का महाशृंगार होगा। वहीं, चौथी सोमवारी पर पान के पत्तों, मिष्ठान और अन्य सामग्री से भव्य शृंगार किया जाएगा। सुबह आठ बजे होगी पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी होगी। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। इस दौरान पर्यटन मंत्री मंदिर परिसर के समीप मौजूद रहेंगे। उनके साथ डीएम, एसएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कांवरिया और एनडीए कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। रूट बदला, बढ़ाई सुरक्षा कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस और प्रशासन के जवान भीड़ को नियंत्रित करने और कांवरियों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराने में जुटे रहे। अत्यधिक भीड़ बढ़ने के बाद रात करीब 10:30 बजे कांवरियों को हरिसभा चौक से पानी टंकी होते हुए जिला स्कूल की ओर मोड़ दिया गया। पांच जगह मिल रहा गंगाजल तीसरी सोमवारी पर नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए पहलेजा से पांच टैंकर गंगाजल मंगाया है। धर्मशाला चौक, डीएन हाईस्कूल, सोनारपट्टी, छोटी कल्याणी और टावर चौक पर टैंकर लगाए गए हैं। इन स्थानों से श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल ले सकेंगे। इससे शहर में मौजूद स्थानीय श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *