बाढ़ में गंगा किनारे युवक को बुलाकर मारीं 4 गोलियां:गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी; हमलावर फरार; आपराधिक विवाद का शक

बाढ़ में गंगा किनारे युवक को बुलाकर मारीं 4 गोलियां:गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी; हमलावर फरार; आपराधिक विवाद का शक

पटना में गंगा नदी के किनारे सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान अकबरपुर रोड निवासी रौशन पांडेय उर्फ करका बाबा के रूप में हुई है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के पछियारी मलाही गांव की है। बहाने से गंगा किनारे बुलाया, पहुंचते ही बरसाईं गोलियां घायल रौशन पांडेय के मुताबिक, दो अज्ञात युवकों ने उसे किसी बहाने से गंगा किनारे बुलाया था। वहां पहुंचते ही दोनों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। रौशन ने बताया कि हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बाइक से बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने शुरू की छानबीन घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर घायल युवक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घायल पहले जा चुका है जेल पुलिस के मुताबिक, घायल रौशन पांडेय के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले को आपराधिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही है। गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार और हमलावरों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी भी जुटा रही है। पटना में गंगा नदी के किनारे सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान अकबरपुर रोड निवासी रौशन पांडेय उर्फ करका बाबा के रूप में हुई है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के पछियारी मलाही गांव की है। बहाने से गंगा किनारे बुलाया, पहुंचते ही बरसाईं गोलियां घायल रौशन पांडेय के मुताबिक, दो अज्ञात युवकों ने उसे किसी बहाने से गंगा किनारे बुलाया था। वहां पहुंचते ही दोनों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। रौशन ने बताया कि हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। युवक को गंभीर हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बाइक से बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने शुरू की छानबीन घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर घायल युवक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घायल पहले जा चुका है जेल पुलिस के मुताबिक, घायल रौशन पांडेय के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले को आपराधिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही है। गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार और हमलावरों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी भी जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *