नालंदा में आज(17 अगस्त 2026) बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर के पास स्थित संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय) में हो रहा है। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ‘एचएसएन टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ भाग ले रही है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि कंपनी की ओर से कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह बहाली मुख्य रूप से कैमरा असेंबलिंग, एसएनटी ऑपरेटर और टेक्नीशियन के पदों के लिए की जानी है। चयन के बाद युवाओं को नौकरी के लिए तेलंगाना राज्य के हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के कडप्पा में नियुक्त किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक पास आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष 22,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,500 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक का आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा। वेतन के अलावा कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई, ड्यूटी के दौरान भोजन और दैनिक ट्रांसपोर्टिंग चार्ज जैसी अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नालंदा में आज(17 अगस्त 2026) बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर के पास स्थित संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय) में हो रहा है। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ‘एचएसएन टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ भाग ले रही है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि कंपनी की ओर से कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह बहाली मुख्य रूप से कैमरा असेंबलिंग, एसएनटी ऑपरेटर और टेक्नीशियन के पदों के लिए की जानी है। चयन के बाद युवाओं को नौकरी के लिए तेलंगाना राज्य के हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के कडप्पा में नियुक्त किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक पास आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष 22,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,500 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक का आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा। वेतन के अलावा कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई, ड्यूटी के दौरान भोजन और दैनिक ट्रांसपोर्टिंग चार्ज जैसी अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


