यूजी-पीजी प्रथम वर्ष में आज से प्रवेश:हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में एक हजार से अधिक छात्रों को मौका

यूजी-पीजी प्रथम वर्ष में आज से प्रवेश:हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में एक हजार से अधिक छात्रों को मौका

हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी और पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार, 17 अगस्त से शुरू हो रही है। हापुड़ स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज ने प्रवेश की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कॉलेज ने यूजी और पीजी प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें एक हजार से अधिक छात्रों को प्रवेश का अवसर मिला है। 19 अगस्त तक प्रवेश का मौका कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए विभिन्न कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग प्रवेश काउंटर बनाए हैं। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र 19 अगस्त तक अपना प्रवेश करा सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने सभी पात्र छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। बीएससी बायो की कटऑफ हाई एसएसवी पीजी कॉलेज की यूजी प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट में बीएससी बायो की कटऑफ सबसे अधिक रही। बीएससी बायो में सामान्य वर्ग के लिए मेरिट 85 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 80.6 प्रतिशत, एससी के लिए 81 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 73 प्रतिशत रही। अन्य पाठ्यक्रमों की बात करें तो, बीएससी गणित में सामान्य वर्ग की मेरिट 82 प्रतिशत, ओबीसी की 75.4 प्रतिशत, एससी की 76.6 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस की 60 प्रतिशत रही। बीए में सामान्य वर्ग के लिए 75.4 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 68.8 प्रतिशत, एससी के लिए 69.4 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 49.4 प्रतिशत कटऑफ रही। बीकॉम में सामान्य वर्ग की मेरिट 73.8 प्रतिशत, ओबीसी की 70.4 प्रतिशत, एससी की 67.8 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस की 52.2 प्रतिशत दर्ज की गई। एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि यूजी-पीजी प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है और सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रवेश काउंटर तैयार हैं और छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *