नवीनगर में आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा

नवीनगर में आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा। अनुग्रह नारायण स्टेडियम, नवीनगर से झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने तिरंगा फहराया। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवानी खाप में प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र, प्रीमियम पब्लिक स्कूल में निदेशक नीतीश कुमार तथा सूर्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में निदेशक जयप्रकाश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा। अनुग्रह नारायण स्टेडियम, नवीनगर से झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने तिरंगा फहराया। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवानी खाप में प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र, प्रीमियम पब्लिक स्कूल में निदेशक नीतीश कुमार तथा सूर्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में निदेशक जयप्रकाश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *