सीता थापा मंदिर का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, बढ़ेंगी कई सुविधाएं

सीता थापा मंदिर का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, बढ़ेंगी कई सुविधाएं

बिहार सरकार की मंत्री सह औरंगाबाद जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल सीता थापा मंदिर का दौरा कर क्षेत्र के विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। मदनपुर प्रखंड के मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन के बाद मंत्री ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ सीता थापा क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को लेकर चर्चा की।प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीता थापा जैसे पवित्र स्थल का विकास केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में सीता थापा का विकास ऐतिहासिक उपलब्धि बने, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण को लेकर भी कई संभावनाएं देखीं। उन्होंने प्रत्येक कुएं को रिचार्ज करने, उपेक्षित तालाबों का जीर्णोद्धार कर वर्षभर जल संचयन की व्यवस्था करने तथा बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने की बात कही। स्थानीय महिलाओं, गरीब परिवारों और पशुपालकों को डेयरी तथा स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करने पर जोर दिया गया। ट्रस्ट ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र सीता थापा मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को छह सूत्री मांग पत्र सौंपकर तीर्थ क्षेत्र के सुनियोजित विकास की मांग की। इसमें मुख्य मार्ग से मंदिर तक चौड़ी एवं पक्की संपर्क सड़क, सुगम आवागमन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, हाईमास्ट और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग शामिल है। बिहार सरकार की मंत्री सह औरंगाबाद जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल सीता थापा मंदिर का दौरा कर क्षेत्र के विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। मदनपुर प्रखंड के मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन के बाद मंत्री ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ सीता थापा क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को लेकर चर्चा की।प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीता थापा जैसे पवित्र स्थल का विकास केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में सीता थापा का विकास ऐतिहासिक उपलब्धि बने, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण को लेकर भी कई संभावनाएं देखीं। उन्होंने प्रत्येक कुएं को रिचार्ज करने, उपेक्षित तालाबों का जीर्णोद्धार कर वर्षभर जल संचयन की व्यवस्था करने तथा बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने की बात कही। स्थानीय महिलाओं, गरीब परिवारों और पशुपालकों को डेयरी तथा स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करने पर जोर दिया गया। ट्रस्ट ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र सीता थापा मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को छह सूत्री मांग पत्र सौंपकर तीर्थ क्षेत्र के सुनियोजित विकास की मांग की। इसमें मुख्य मार्ग से मंदिर तक चौड़ी एवं पक्की संपर्क सड़क, सुगम आवागमन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, हाईमास्ट और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग शामिल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *