संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ध्वजारोहण नवनिर्माण सेवा संस्थान के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के सभागार ‘ज्ञानगंगा’ में ‘प्रेरणा (संवाद)’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों, विकास यात्रा तथा राष्ट्र की प्रगति पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देश के समक्ष उपस्थित विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक चुनौतियों की ओर भी गंभीरता से ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी, सामाजिक असमानता, पर्यावरण संरक्षण, भ्रष्टाचार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा युवा शक्ति की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रेरणा सत्र के विजेताओं को पदक व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘प्रेरणा (संवाद)’ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें यह संदेश भी दिया कि राष्ट्र की प्रगति में जागरूक एवं जिम्मेदार युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ध्वजारोहण नवनिर्माण सेवा संस्थान के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के सभागार ‘ज्ञानगंगा’ में ‘प्रेरणा (संवाद)’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों, विकास यात्रा तथा राष्ट्र की प्रगति पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देश के समक्ष उपस्थित विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक चुनौतियों की ओर भी गंभीरता से ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी, सामाजिक असमानता, पर्यावरण संरक्षण, भ्रष्टाचार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा युवा शक्ति की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रेरणा सत्र के विजेताओं को पदक व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘प्रेरणा (संवाद)’ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें यह संदेश भी दिया कि राष्ट्र की प्रगति में जागरूक एवं जिम्मेदार युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *