जिले के कराटे खिलाड़ियों का दल आगामी अंतर-जिला कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रविवार को भागलपुर रवाना हुआ। जिला के चीफ कोच सेंसेई मनोज कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए प्रस्थान किया। प्रतियोगिता में खगड़िया जिले से कुल 12 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दल में सोनू राज, शौर्य केडिया, आरव्या गुप्ता, आरुष कुमार, ऋषि कुमार, प्रियाश राज, मयंक कुमार, राजदीप रोशन, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, पियुष कुमार एवं आदर्श कुमार शामिल हैं। खिलाड़ियों के रवाना होने से जिले के कराटे जगत और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं आम लोगों में उत्साह का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। चीफ कोच सेंसेई मनोज कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया है। उन्हें विश्वास है कि खगड़िया के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। खेलप्रेमियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों में युवाओं की भागीदारी से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। जिले के कराटे खिलाड़ियों का दल आगामी अंतर-जिला कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रविवार को भागलपुर रवाना हुआ। जिला के चीफ कोच सेंसेई मनोज कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए प्रस्थान किया। प्रतियोगिता में खगड़िया जिले से कुल 12 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दल में सोनू राज, शौर्य केडिया, आरव्या गुप्ता, आरुष कुमार, ऋषि कुमार, प्रियाश राज, मयंक कुमार, राजदीप रोशन, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, पियुष कुमार एवं आदर्श कुमार शामिल हैं। खिलाड़ियों के रवाना होने से जिले के कराटे जगत और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं आम लोगों में उत्साह का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। चीफ कोच सेंसेई मनोज कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया है। उन्हें विश्वास है कि खगड़िया के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। खेलप्रेमियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों में युवाओं की भागीदारी से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।


