मिलन समारोह में प्रधान शिक्षकों का सम्मान

मिलन समारोह में प्रधान शिक्षकों का सम्मान

प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय भवन सभागार में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक मिलन सह वर्षगांठ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह तथा मुख्य अतिथि बीईओ रामजन्म सिंह रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने की, जबकि संचालन संयोजक सह प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद राय ने किया। समारोह में विभिन्न मध्य विद्यालयों से वर्ष 1994 बैच के प्रधानाध्यापकों की विशेष सहभागिता रही। इनमें सत्यनारायण आर्य, हीरानंद झा, मृत्युंजय कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, मदन कुमार, राजकुमार मुखिया, प्रमोद कुमार, राम मिलन सहनी, प्रदीप पासवान, प्रमोद पासवान सहित अन्य प्रधानाध्यापक शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का स्वागत किया। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय भवन सभागार में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक मिलन सह वर्षगांठ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह तथा मुख्य अतिथि बीईओ रामजन्म सिंह रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने की, जबकि संचालन संयोजक सह प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद राय ने किया। समारोह में विभिन्न मध्य विद्यालयों से वर्ष 1994 बैच के प्रधानाध्यापकों की विशेष सहभागिता रही। इनमें सत्यनारायण आर्य, हीरानंद झा, मृत्युंजय कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, मदन कुमार, राजकुमार मुखिया, प्रमोद कुमार, राम मिलन सहनी, प्रदीप पासवान, प्रमोद पासवान सहित अन्य प्रधानाध्यापक शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का स्वागत किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *