Alwar : अलवर में भीड़भाड़ वाली सड़क पर ड्राइवर ने चलते ट्रेलर की छत पर झूमकर किया डांस, वीडियो वायरल

Alwar : अलवर में भीड़भाड़ वाली सड़क पर ड्राइवर ने चलते ट्रेलर की छत पर झूमकर किया डांस, वीडियो वायरल

Alwar : अलवर शहर में सोशल मीडिया पर एक ट्रेलर चालक का खतरनाक करतब करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चालक भीड़भाड़ वाली सड़क पर चलते लोडेड ट्रेलर की छत पर चढ़कर नाचता नजर आ रहा है। इसके बाद वह ट्रेलर के गेट पर लटककर भी करतब करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी हुई थी।

चलते ट्रेलर पर चालक को इस तरह खतरनाक तरीके से नाचते और करतब करते देख अन्य वाहन चालक दुर्घटना की आशंका से बचते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अलवर शहर की व्यस्त सड़क पर इस तरह का जोखिम भरा प्रदर्शन चालक के साथ-साथ आस-पास चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकता था।

मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 14 अगस्त को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच लोहिया का तिबारा क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। एमआइए थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि ट्रेलर चालक की पहचान कर ली गई है। मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *