गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के क्रीड़ांगन पर गोरखपुर फुटबॉल लीग (ए डिवीजन) का शानदार आगाज़ हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जहां वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब और केपीएस खोराबार के बीच रोमांचक मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे मैच में सद्भावना क्लब ने टाउन क्लब बांसगांव को 2-1 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। यह मुक़ाबला गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। वैलेंटाइन और केपीएस के बीच रोमांचक मुकाबला
दिन का पहला मैच वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब और केपीएस खोराबार के बीच खेला गया। मैच के 23वें मिनट में वैलेंटाइन क्लब के अंकित ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और 29वें मिनट में केपीएस के शिवा ने शानदार गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने पूरे जोश के साथ संघर्ष किया, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच के निर्णायक सौरभ कुमार, भुआल प्रसाद, मोहम्मद फारूक और कुर्बान अली रहे। सद्भावना क्लब की शानदार जीत
दिन के दूसरे मुकाबले में सद्भावना फुटबॉल क्लब और टाउन क्लब बांसगांव आमने-सामने रहे। मैच के 13वें मिनट में गौरव कुमार ने सद्भावना के लिए पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक सद्भावना 1-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ में 38वें मिनट पर सरफुद्दीन ने दूसरा गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि 52वें मिनट में टाउन क्लब के आदर्श यादव ने शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया, लेकिन इसके बाद सद्भावना क्लब ने बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला जीत लिया। इस मैच के निर्णायक विकास कुमार, अमरनाथ, मोहम्मद आदिल और आमिर खान रहे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का हुआ उत्साहवर्धन
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अजहर अली (एचओडी एवं प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज) रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हमजा खान, एनपी गौड़, डॉ. अमिल हयात खान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्र और रघुवर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद नसीम ने किया। कल होंगे यह मुकाबले
लीग के तहत कल यानी 17 अगस्त को दो मुकाबले खेले जाएंगे-


