औरंगाबाद में भाजयुमो ने फूंका पुतला:कार्यकर्ताओं ने शहर में किया विरोध-प्रदर्शन, कहा- कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ का अपमान किया

औरंगाबाद में भाजयुमो ने फूंका पुतला:कार्यकर्ताओं ने शहर में किया विरोध-प्रदर्शन, कहा- कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ का अपमान किया

औरंगाबाद में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान हुआ। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान औरंगाबाद से हुई। यहां बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद कार्यकर्ता मार्च करते हुए रमेश चौक पहुंचे। रमेश चौक पर पहुंचने के बाद कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। असम्मानजनक रवैया के खिलाफ विरोध किया कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ के प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाया गया, जिसे लेकर युवा मोर्चा ने विरोध दर्ज कराया है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की भावनाओं से जुड़े विषयों पर किसी भी राजनीतिक दल को संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए। राष्ट्र सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार की उपेक्षा को स्वीकार नहीं की जा सकती है। ‘देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए’ भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अस्मिता और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का राजनीतिक रवैया कई बार सवालों के घेरे में रहा है। राजनीतिक दलों के बीच विचारधारा और नीतियों को लेकर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, तिरंगा और देश की राष्ट्रीय अस्मिता जैसे विषय किसी भी राजनीति से ऊपर हैं। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्र सम्मान के विषय पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। देश की जनता राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों को लेकर संवेदनशील है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की उपेक्षा लोगों की भावनाओं को आहत कर सकती है। ‘स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ का महत्वपूर्ण स्थान रहा है’ विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्र सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान से जुड़े विषय पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह गीत देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता की भावना जगाने का माध्यम बना। ऐसे में इसके सम्मान से जुड़े किसी भी विषय को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
‘राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे’ भाजयुमो नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर वे आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के माध्यम से भाजयुमो ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कांग्रेस नेतृत्व से राष्ट्रीय भावनाओं के सम्मान की अपील की। पुतला दहन में ये रहे मौजूद पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश गुप्ता, जिला मंत्री विक्की सिंह, आदित्य सिंह, प्रवक्ता नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार यादव, मंडल महामंत्री सिपुल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री विकेश कुमार सिंह, प्रवक्ता लव कुमार सिंह, महिला मोर्चा से कमला सिंह और मंडल अध्यक्ष कान्हा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। औरंगाबाद में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान हुआ। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान औरंगाबाद से हुई। यहां बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद कार्यकर्ता मार्च करते हुए रमेश चौक पहुंचे। रमेश चौक पर पहुंचने के बाद कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। असम्मानजनक रवैया के खिलाफ विरोध किया कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ के प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाया गया, जिसे लेकर युवा मोर्चा ने विरोध दर्ज कराया है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की भावनाओं से जुड़े विषयों पर किसी भी राजनीतिक दल को संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए। राष्ट्र सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार की उपेक्षा को स्वीकार नहीं की जा सकती है। ‘देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए’ भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अस्मिता और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का राजनीतिक रवैया कई बार सवालों के घेरे में रहा है। राजनीतिक दलों के बीच विचारधारा और नीतियों को लेकर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, तिरंगा और देश की राष्ट्रीय अस्मिता जैसे विषय किसी भी राजनीति से ऊपर हैं। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्र सम्मान के विषय पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। देश की जनता राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों को लेकर संवेदनशील है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की उपेक्षा लोगों की भावनाओं को आहत कर सकती है। ‘स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ का महत्वपूर्ण स्थान रहा है’ विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्र सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान से जुड़े विषय पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह गीत देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता की भावना जगाने का माध्यम बना। ऐसे में इसके सम्मान से जुड़े किसी भी विषय को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
‘राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे’ भाजयुमो नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर वे आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के माध्यम से भाजयुमो ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कांग्रेस नेतृत्व से राष्ट्रीय भावनाओं के सम्मान की अपील की। पुतला दहन में ये रहे मौजूद पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश गुप्ता, जिला मंत्री विक्की सिंह, आदित्य सिंह, प्रवक्ता नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार यादव, मंडल महामंत्री सिपुल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री विकेश कुमार सिंह, प्रवक्ता लव कुमार सिंह, महिला मोर्चा से कमला सिंह और मंडल अध्यक्ष कान्हा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *