BIG BOSS फेम दीपक 95 किमी पैदल चलकर पहुंचे गरीबनाथ:राहत शिविर में शिव का भजन गाया, बोले- मां-पिता के लिए कर रहा कांवर यात्रा

BIG BOSS फेम दीपक 95 किमी पैदल चलकर पहुंचे गरीबनाथ:राहत शिविर में शिव का भजन गाया, बोले- मां-पिता के लिए कर रहा कांवर यात्रा

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच BIG BOSS फेम और मुजफ्फरपुर के अथर गांव के रहने वाले दीपक ठाकुर 95 किमी की पदयात्रा कर बाबा गरीबनाथ पहुंचे हैं। दीपक पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे और एक शिविर में रुके। जहां शिव भजन भी गाया। दीपक ठाकुर ने बताया कि इस बार की कांवर यात्रा मेरे लिए खास है। ये यात्रा मैं अपने मां-पिताजी के लिए कर रहा हूं। इतना पैदल चलने के बावजूद ज्यादा परेशानी महसूस नहीं हो रही। दीपक ने इसे बाबा गरीबनाथ की कृपा बताया। ‘बाबा के प्रति आस्था बचपन से है’ दीपक ने बताया कि मैं इससे पहले भी करीब 6 बार पहलेजा घाट से पैदल गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर चुका हूं। बीच के कुछ वर्षों में यह सिलसिला रुक गया था, लेकिन इस बार परिस्थितियां अनुकूल रहीं। फिर बाबा के दरबार तक पैदल पहुंचने का संकल्प लिया। बाबा के प्रति मेरी आस्था बचपन से रही है और जब भी मौका मिलता है, मैं बाबा के दरबार में पहुंचता हूं। इस बार भी पहलेजा से गंगाजल लेकर पैदल आया। काफी खुशी हुई। कांवर यात्रा के दौरान दीपक ठाकुर ने कहा कि बाबा गरीबनाथ की यात्रा मेरे लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभव भी है।
बिग बॉस से मिली देशभर में पहचान दीपक ठाकुर मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के आथर गांव के रहने वाले हैं। उन्हें देशभर में पहचान बिग बॉस सीजन-12 में शामिल होने के बाद मिली। शो के दौरान उन्होंने अपने संगीत और सहज अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा था। इसी सीजन में भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत भी प्रतिभागी थे। बिग बॉस के बाद दीपक के गाने और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे। उनकी पहचान एक गायक और संगीत कलाकार के रूप में और मजबूत हुई। ‘मुक्केबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में भी गाए गाने दीपक ठाकुर ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने ‘मुक्केबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। फिल्मों के अलावा उनके कई एल्बम और गाने भी चर्चित रहे हैं। अब एक बार फिर दीपक ठाकुर अपनी गायकी के साथ नहीं, बल्कि बाबा गरीबनाथ के प्रति अपनी आस्था को लेकर चर्चा में हैं।
केसरिया रंग में रंगा कांवरिया पथ तीसरी सोमवारी को लेकर इस बार कांवरियों में खासा उत्साह है। पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर हजारों-लाखों श्रद्धालु मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रहे हैं। फकुली से रामदयालु तक सड़क पर चारों ओर केसरिया वस्त्र पहने कांवरिए नजर आ रहे हैं। इसी भीड़ में आम कांवरियों के साथ दीपक ठाकुर की मौजूदगी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच BIG BOSS फेम और मुजफ्फरपुर के अथर गांव के रहने वाले दीपक ठाकुर 95 किमी की पदयात्रा कर बाबा गरीबनाथ पहुंचे हैं। दीपक पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे और एक शिविर में रुके। जहां शिव भजन भी गाया। दीपक ठाकुर ने बताया कि इस बार की कांवर यात्रा मेरे लिए खास है। ये यात्रा मैं अपने मां-पिताजी के लिए कर रहा हूं। इतना पैदल चलने के बावजूद ज्यादा परेशानी महसूस नहीं हो रही। दीपक ने इसे बाबा गरीबनाथ की कृपा बताया। ‘बाबा के प्रति आस्था बचपन से है’ दीपक ने बताया कि मैं इससे पहले भी करीब 6 बार पहलेजा घाट से पैदल गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर चुका हूं। बीच के कुछ वर्षों में यह सिलसिला रुक गया था, लेकिन इस बार परिस्थितियां अनुकूल रहीं। फिर बाबा के दरबार तक पैदल पहुंचने का संकल्प लिया। बाबा के प्रति मेरी आस्था बचपन से रही है और जब भी मौका मिलता है, मैं बाबा के दरबार में पहुंचता हूं। इस बार भी पहलेजा से गंगाजल लेकर पैदल आया। काफी खुशी हुई। कांवर यात्रा के दौरान दीपक ठाकुर ने कहा कि बाबा गरीबनाथ की यात्रा मेरे लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभव भी है।
बिग बॉस से मिली देशभर में पहचान दीपक ठाकुर मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के आथर गांव के रहने वाले हैं। उन्हें देशभर में पहचान बिग बॉस सीजन-12 में शामिल होने के बाद मिली। शो के दौरान उन्होंने अपने संगीत और सहज अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा था। इसी सीजन में भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत भी प्रतिभागी थे। बिग बॉस के बाद दीपक के गाने और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे। उनकी पहचान एक गायक और संगीत कलाकार के रूप में और मजबूत हुई। ‘मुक्केबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में भी गाए गाने दीपक ठाकुर ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने ‘मुक्केबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। फिल्मों के अलावा उनके कई एल्बम और गाने भी चर्चित रहे हैं। अब एक बार फिर दीपक ठाकुर अपनी गायकी के साथ नहीं, बल्कि बाबा गरीबनाथ के प्रति अपनी आस्था को लेकर चर्चा में हैं।
केसरिया रंग में रंगा कांवरिया पथ तीसरी सोमवारी को लेकर इस बार कांवरियों में खासा उत्साह है। पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर हजारों-लाखों श्रद्धालु मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रहे हैं। फकुली से रामदयालु तक सड़क पर चारों ओर केसरिया वस्त्र पहने कांवरिए नजर आ रहे हैं। इसी भीड़ में आम कांवरियों के साथ दीपक ठाकुर की मौजूदगी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *