Aus vs Ban: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कर दिया बड़ा ‘करिश्मा’, भारत और पाकिस्तान को भी छोड़ दिया पीछे

Aus vs Ban: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कर दिया बड़ा ‘करिश्मा’, भारत और पाकिस्तान को भी छोड़ दिया पीछे

Australia vs Bangladesh: बांग्‍लादेश ने डार्विन टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदकर इतिहास रच दिया है। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलते हुए बांग्लादेश ने पहले टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में ही एकतरफा जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत बेहद खास है और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। एक मामले में तो उसने भारत और पाकिस्‍तान को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत-पाकिस्‍तान को भी पछाड़ा

बता दें कि बांग्लादेश ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने वाली सबसे तेज एशियाई टीम बन गई है। बांग्‍लादेश ने ऑस्‍ट्रेलिया में अपने सिर्फ तीसरे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने उसके खिलाफ 7वें मैच में जीत दर्ज की थी। जबकि भारत ने 12वें मुकाबले में पहली जीत का स्‍वाद चखा था। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि श्रीलंकाई टीम 15 टेस्‍ट खेलने के बावजू ऑस्‍ट्रेलिया में कोई टेस्‍ट नहीं जीत नहीं सकी है।

31 साल में पहली बार भारत के अलावा किसी अन्‍य से हारी ऑस्‍ट्रेलिया

बांग्लादेश की 9 विकेट से जीत विकेटों के हिसाब से उसकी दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले 2024 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ उसने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया 1995 के बाद से 31 सालों में पहली बार भारत के अलावा किसी अन्‍य एशियाई टीम से घरेलू टेस्ट हारी है। मौजूदा वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज ऑस्‍ट्रेलिया की टीम इस हार के बाद दुनिया भर के दिग्‍गजों के निशाने पर आ गई है। हर कोई उसकी आलोचना कर रहा है।

SENA देशों में बांग्लादेश की दूसरी टेस्ट जीत

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया और बांग्‍लादेश के बीच अब तक सात टेस्‍ट मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पांच कंगारुओं ने तो दो बांग्‍लादेश ने जीते हैं। इससे पहले बांग्‍लादेश ने पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया को 2017 में मीरपुर में शिकस्‍त दी थी। इतना ही नहीं SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया) देशों में भी यह उसकी दूसरी टेस्‍ट जीत है। बांग्‍ला टीम ने इन देशों के खिलाफ पहली जीत 2022 में माउंट माउंगानुई में दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *