नगर निगम और पंचायत वार्डों की आरक्षण लॉटरी कल:दोनों पार्टियां तैयारियों में जुटी, तय होगा किस वर्ग से कौन लड़ेगा चुनाव

नगर निगम और पंचायत वार्डों की आरक्षण लॉटरी कल:दोनों पार्टियां तैयारियों में जुटी, तय होगा किस वर्ग से कौन लड़ेगा चुनाव

निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिला परिषद सभागार में सोमवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लॉटरी प्रक्रिया चलेगी। ऐसे में कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों को लॉटरी खुलने का इंतजार है। उसके बाद तय होगा कि कौन से वार्ड से कौन से वर्ग का प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेगा। बता दें कि 13 अगस्त को निकाय अध्यक्ष और जिला प्रमुख पद के लिए लॉटरी जयपुर में निकाली जा चुकी है। जिला परिषद सभागार में होगी लॉटरी प्रक्रिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंगसिंह ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे से नगर निगम पाली सहित नगर पालिका सोजत सिटी, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी खुर्द, सादड़ी, बाली, खुडाला फालना स्टेशन, सुमेरपुर एवं तखतगढ़ के वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। उसके बाद दोपहर 02 बजे से पंचायत के वार्डोंं की लॉटरी जिला परिषद सभागार में निकाली जाएगी। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन गत दिनों कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी। इस पर कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी का विरोध जताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशपालसिंह निंबाडा का पुतला फूंका था। 16 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशु पालसिंह के जन्मदिन और गौ माता को राष्ट्र माता के सम्मान दर्जा देने की मांग को लेकर कार्यक्रम हुआ। जो चुनाव से पहले कहीं न कहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन लग रहा था। उन्हें बधाई देने के लिए शहर सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। इधर नेता जुटे चुनावी तैयारियों में पाली नगर निगम में इस बार मेयर पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिशु पालसिंह राजपुरोहित, विधायक भीमराज भाटी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ अभी से तैयारियों में जुटे गए है। कौनी महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है जो उन्हें नगरीय निकाय की सीट जीत कर दे सके। कोई पत्नी को तो कोई भतीजी-बहू को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता अभी से मेयर पद के दावेदारी महिला प्रत्याशी की लिस्ट बनाने में जुटे है। कोई अपनी पत्नी को तो कोई अपनी भाभी तो कोई अपनी भतीजे की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारियों में लगे है। ताकि उन्हें मेयर बना सके। अब देखने वाली बात होगी कि कल यानि 17 अगस्त को वार्डों में आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद चुनावी तैयारियां और तेज हो जाएगी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दोनों ही पार्टियां वार्डो में किन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारती है। पूर्व सभापति रेखा भाटी निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में परिषद पाली की पूर्व सभापति रेखा भाटी और उनके पति राकेश भाटी ने इस बार भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। गत बोर्ड में रेखा भाटी भाजपा से सभापति बनी थी। भाजपा से निष्कासित होने के बाद अब दोनों इस बार चुनावी मैदान में निर्दलीय उतरने की तैयारियों में जुटे है। अब देखने वाली बात होगी कि चुनाव से पहले उनकी भाजपा में वापिस होती है या नहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *