विवाद के बाद चाय की कैंटीन में लगाई आग:लखनऊ में सामान जलकर राख, पेट्रोल छिड़कते हुए दिखा

विवाद के बाद चाय की कैंटीन में लगाई आग:लखनऊ में सामान जलकर राख, पेट्रोल छिड़कते हुए दिखा

लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र के मछली मोहाल में विवाद के बाद चाय की कैंटीन में आग लगा दी। पीड़ित मोनिश ने कैसरबाग थाने में तहरीर देकर दो युवकों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मछली मोहाल कैसरबाग निवासी मोनिश के मुताबिक, जम्बूरखाना स्थित मकान नंबर 117/112 में उसकी चाय की कैंटीन है। 15 अगस्त की रात करीब 11:50 बजे कैफ राशिद और सैफ राशिद पुत्र राशिद अली सिद्दीकी, निवासी जम्बूरखाना, उसके छोटे भाई से विवाद को लेकर कैंटीन पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने दुकान में आग लगा दी। आग लगने से कैंटीन में रखा सामान पूरी तरह जल गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा ने एक आरोपी सैफ को गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *