सुपौल में प्रशासन ने पब्लिक को बैडमिंटन में हराया:नगर भवन में बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग, DM ने किया सम्मानित

सुपौल में प्रशासन ने पब्लिक को बैडमिंटन में हराया:नगर भवन में बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग, DM ने किया सम्मानित

सुपौल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इंडोर स्टेडियम में पब्लिक बनाम प्रशासन फैंसी डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं, नगर भवन (टाउन हॉल) में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने प्रथम मैच खेलकर किया। इसके बाद प्रशासन और पब्लिक टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पब्लिक टीम को 21-14 से किया पराजित प्रशासन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पब्लिक टीम को 21-14 से पराजित कर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। समापन पर अपर समाहर्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, सौहार्द तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। RSM पब्लिक स्कूल, बबुजन विशेश्वर बालिका +2 विद्यालय, निशा डांस स्टूडियो, D DANCE ACADEMY, Raj Kumar Dance Studio और XT Xevior’s High School समेत कई संस्थानों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। याश्वी मिश्रा, अन्विता मिश्रा, संजू कुमारी और आब्या झा ने देशभक्ति गीत व नृत्य से दर्शकों को प्रभावित किया। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने बिहार राज्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में डीएम सावन कुमार ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। सुपौल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इंडोर स्टेडियम में पब्लिक बनाम प्रशासन फैंसी डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं, नगर भवन (टाउन हॉल) में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने प्रथम मैच खेलकर किया। इसके बाद प्रशासन और पब्लिक टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पब्लिक टीम को 21-14 से किया पराजित प्रशासन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पब्लिक टीम को 21-14 से पराजित कर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। समापन पर अपर समाहर्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, सौहार्द तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। RSM पब्लिक स्कूल, बबुजन विशेश्वर बालिका +2 विद्यालय, निशा डांस स्टूडियो, D DANCE ACADEMY, Raj Kumar Dance Studio और XT Xevior’s High School समेत कई संस्थानों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। याश्वी मिश्रा, अन्विता मिश्रा, संजू कुमारी और आब्या झा ने देशभक्ति गीत व नृत्य से दर्शकों को प्रभावित किया। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने बिहार राज्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में डीएम सावन कुमार ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *