शेखपुरा के शेखोपुर सराय प्रखंड में रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार के नेतृत्व में यह रैली निमी कॉलेज परिसर से शुरू हुई। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह रैली निमी कॉलेज परिसर से निकलकर प्रखंड कार्यालय और शेखोपुर बाजार से होते हुए वापस निमी कॉलेज पहुंची। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना और राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के लिए प्रेरित करना था। जन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग रैली में बीडीओ अमित कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ), थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी, सभी सरकारी कर्मी, पुलिस कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और जन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लहराते हुए और देशभक्ति के नारों के साथ रैली में शामिल लोगों ने वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बच्चों के चेहरों पर दिख रही देशभक्ति की भावना इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने है माध्यम रैली के समापन पर बीडीओ अमित कुमार ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का एक माध्यम है। यह रैली भारत माता की जय के नारों के साथ शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। शेखपुरा के शेखोपुर सराय प्रखंड में रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार के नेतृत्व में यह रैली निमी कॉलेज परिसर से शुरू हुई। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह रैली निमी कॉलेज परिसर से निकलकर प्रखंड कार्यालय और शेखोपुर बाजार से होते हुए वापस निमी कॉलेज पहुंची। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना और राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के लिए प्रेरित करना था। जन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग रैली में बीडीओ अमित कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ), थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी, सभी सरकारी कर्मी, पुलिस कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और जन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लहराते हुए और देशभक्ति के नारों के साथ रैली में शामिल लोगों ने वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बच्चों के चेहरों पर दिख रही देशभक्ति की भावना इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने है माध्यम रैली के समापन पर बीडीओ अमित कुमार ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का एक माध्यम है। यह रैली भारत माता की जय के नारों के साथ शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।


