पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके से इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रही थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस, पांच मोबाइल फोन और 15,500 रुपए नकद बरामद किए हैं। वायरल फोटो में दिखाई दे रही पिस्टल का कथित मालिक हिमांशु नाम का युवक फिलहाल फरार है। SIT बनाकर आरोपियों को दबोचा जानकारी के मुताबिक, ‘SUXHANT XNH’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो स्टोरी वायरल हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही सत्यापन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। बिरयानी महल से सुशांत गिरफ्तार SIT ने छापेमारी कर सुशांत कुमार (19) को बिरयानी महल से गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने SP बॉयज हॉस्टल के बगल स्थित एक कमरे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए। इसी दौरान पुलिस ने संजीत कुमार, सोनू कुमार और राज किशोर को भी दूसरी पिस्टल के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वायरल रील में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसका कथित मालिक हिमांशु फरार हो गया। घूमने के दौरान खिंचवाई थी फोटो पुलिस पूछताछ में सुशांत ने बताया कि वह SP बॉयज हॉस्टल में घूमने गया था। वहां उसकी मुलाकात हिमांशु से हुई, जिसके पास तीन पिस्टल थीं। सुशांत ने उन्हीं में से एक पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। सुशांत के मुताबिक, वायरल फोटो में दिख रही पिस्टल हिमांशु की थी। पुलिस अब हिमांशु की तलाश में छापेमारी कर रही है। तीन और पिस्टल होने की मिली जानकारी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के पास अन्य पिस्टल होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उन हथियारों की बरामदगी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में किताबों की तुलना में बड़ी संख्या में सिगरेट भी मिली। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक यहां पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रह रहे थे। चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हथियारों और मोबाइल फोन की जांच के साथ फरार हिमांशु की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से पहुंची और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके के रहने वाले एक इंस्टाग्राम आईडी SUXHANT XNH से पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो स्टोरी वायरल हो रही थी। इसके वेरिफिकेशन और छापेमारी के लिए सचिवालय एसडीपीओ 1 डॉक्टर अनु कुमारी के नेतृत्व में SIT टीम बनाई गई। तलाशी के दौरान सुशांत कुमार 19 वर्ष को बिरयानी महल से अरेस्ट किया गया। उसकी निशानदेही पर SP बॉयज हॉस्टल के बगल वाले कमरे से पिस्टल और कारतूस मिले। इसी जगह से संजीत कुमार, सोनू कुमार, राज किशोर को दूसरी पिस्टल के साथ पकड़ा गया। जिस पिस्टल के साथ रील वायरल हुई थी, उसे लेकर हिमांशु नाम का युवक फरार हो गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान और भी इनके पास पिस्टल होने की जानकारी मिली है। जिसकी बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। सर्च के दौरान किताब से ज्यादा सिगरेट कमरे से मिले। सभी एकेडमिक के लिए रहकर तैयारी कर रहे थे। इनके पास से बरामद सामान: इनके पास से एक पिस्टल, 1 मैग्जीन, दो कारतूस, 5 मोबाइल और नगद 15500 रुपए बरामद किए गए हैं। हिमांशु इसका मास्टरमाइंड है: सुशांत कुमार ने पुलिस को बताया है कि SP बॉयज हॉस्टल में घूमने के लिए गया था। वहां हिमांशु नाम के लड़के के पास तीन पिस्टल थी। जिसके साथ फोट खींचाकर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। पिस्टल हिमांशु की थी। फिलहाल हिमांशु फरार है। सचिवालय एसडीपीओ 1 डॉक्टर अनु कुमारी ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके से इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रही थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस, पांच मोबाइल फोन और 15,500 रुपए नकद बरामद किए हैं। वायरल फोटो में दिखाई दे रही पिस्टल का कथित मालिक हिमांशु नाम का युवक फिलहाल फरार है। SIT बनाकर आरोपियों को दबोचा जानकारी के मुताबिक, ‘SUXHANT XNH’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो स्टोरी वायरल हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही सत्यापन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। बिरयानी महल से सुशांत गिरफ्तार SIT ने छापेमारी कर सुशांत कुमार (19) को बिरयानी महल से गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने SP बॉयज हॉस्टल के बगल स्थित एक कमरे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए। इसी दौरान पुलिस ने संजीत कुमार, सोनू कुमार और राज किशोर को भी दूसरी पिस्टल के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वायरल रील में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसका कथित मालिक हिमांशु फरार हो गया। घूमने के दौरान खिंचवाई थी फोटो पुलिस पूछताछ में सुशांत ने बताया कि वह SP बॉयज हॉस्टल में घूमने गया था। वहां उसकी मुलाकात हिमांशु से हुई, जिसके पास तीन पिस्टल थीं। सुशांत ने उन्हीं में से एक पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। सुशांत के मुताबिक, वायरल फोटो में दिख रही पिस्टल हिमांशु की थी। पुलिस अब हिमांशु की तलाश में छापेमारी कर रही है। तीन और पिस्टल होने की मिली जानकारी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के पास अन्य पिस्टल होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उन हथियारों की बरामदगी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में किताबों की तुलना में बड़ी संख्या में सिगरेट भी मिली। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक यहां पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रह रहे थे। चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हथियारों और मोबाइल फोन की जांच के साथ फरार हिमांशु की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से पहुंची और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके के रहने वाले एक इंस्टाग्राम आईडी SUXHANT XNH से पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो स्टोरी वायरल हो रही थी। इसके वेरिफिकेशन और छापेमारी के लिए सचिवालय एसडीपीओ 1 डॉक्टर अनु कुमारी के नेतृत्व में SIT टीम बनाई गई। तलाशी के दौरान सुशांत कुमार 19 वर्ष को बिरयानी महल से अरेस्ट किया गया। उसकी निशानदेही पर SP बॉयज हॉस्टल के बगल वाले कमरे से पिस्टल और कारतूस मिले। इसी जगह से संजीत कुमार, सोनू कुमार, राज किशोर को दूसरी पिस्टल के साथ पकड़ा गया। जिस पिस्टल के साथ रील वायरल हुई थी, उसे लेकर हिमांशु नाम का युवक फरार हो गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान और भी इनके पास पिस्टल होने की जानकारी मिली है। जिसकी बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। सर्च के दौरान किताब से ज्यादा सिगरेट कमरे से मिले। सभी एकेडमिक के लिए रहकर तैयारी कर रहे थे। इनके पास से बरामद सामान: इनके पास से एक पिस्टल, 1 मैग्जीन, दो कारतूस, 5 मोबाइल और नगद 15500 रुपए बरामद किए गए हैं। हिमांशु इसका मास्टरमाइंड है: सुशांत कुमार ने पुलिस को बताया है कि SP बॉयज हॉस्टल में घूमने के लिए गया था। वहां हिमांशु नाम के लड़के के पास तीन पिस्टल थी। जिसके साथ फोट खींचाकर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। पिस्टल हिमांशु की थी। फिलहाल हिमांशु फरार है। सचिवालय एसडीपीओ 1 डॉक्टर अनु कुमारी ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।


