आधार अपडेट कराने तीन साल चक्कर काटे,आज 2मिनट में हुआ:कोटा में एक ही छत के नीचे हो रहे जनता के काम, सेवा शिविर में हो रहा समाधान

आधार अपडेट कराने तीन साल चक्कर काटे,आज 2मिनट में हुआ:कोटा में एक ही छत के नीचे हो रहे जनता के काम, सेवा शिविर में हो रहा समाधान

सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटने, बार-बार विभागों में जाकर परेशान होने वाले लोगों को सांसद जन सेवा अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में समाधान मिल रहा है। रविवार को गांवड़ी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित निशुल्क जन सेवा शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता के महीनों और सालों से अटके काम कुछ ही मिनटों में ऑन-द-स्पॉट निपटाए जा रहे हैं। शिविर में ई-मित्र, खाद्य सुरक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विशेषज्ञ और कर्मचारी एक ही छत के नीचे मौजूद हैं। शिविर में दो मिनट में काम हो गया इससे ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के चक्कर काटने की भी लोगों को जरूरत नहीं है। शिविर में आए गांवडी निवासी हरीश जैन ने बताया कि उसके आधार कार्ड को अपडेट करवाना था। बार बार आधार केन्द्रों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। तीन साल से आधार ही अपडेट नहीं हो पाया। कभी नंबर नहीं आता तो कभी साफ्टवेयर काम नहीं करता, इस तरह की परेशानियां आ रही थी। शिविर में यही समस्या लेकर आया। शिविर में आधार ऑपरेटर ने दो मिनट में काम कर दिया। एक ही छत के नीचे समाधान इसी तरह से अलग अलग विभागों से जुडे लोग भी अपनी परेशानियां लेकर यहां पहुंचे। नयापुरा मंडल महामंत्री मुकेश ने बताया कि शिविर लोगों के सहारा बन रहा है। राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं और पहचान पत्रों से जुड़ी समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान हो रहा है जिससे लोगों को भटकना नहीं पड रहा और समय और पैसा दोनों बच रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *