सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 स्थित कोसी महासेतु के पूर्वी भाग में शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील पांडे के पुत्र मनोज पांडे (30) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, मनोज पांडे अपनी बहन के घर दरभंगा से वीरपुर जाने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान कोसी महासेतु पुल के पूर्वी भाग में उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची किशनपुर पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दुर्घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी किशनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों को भी दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मनोज बाइक से दरभंगा से वीरपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। शनिवार देर शाम किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 स्थित कोसी महासेतु के पूर्वी भाग में शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील पांडे के पुत्र मनोज पांडे (30) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, मनोज पांडे अपनी बहन के घर दरभंगा से वीरपुर जाने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान कोसी महासेतु पुल के पूर्वी भाग में उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची किशनपुर पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दुर्घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी किशनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों को भी दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मनोज बाइक से दरभंगा से वीरपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। शनिवार देर शाम किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।


