नीमच में रविवार को विजया मित्र मंडल की ओर से सावन माह के अवसर पर भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। तिलक मार्ग स्थित बावड़ी वाले बालाजी मंदिर से यात्रा शुरू हुई। कावड़ यात्रियों ने कावड़ में पवित्र जल भरा और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कावड़ यात्रा यात्रा जाजू बिल्डिंग, बारादरी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, नीमच सिटी, पिपली चौक, जैन छात्रावास, मानस नाका और पीजी कॉलेज सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरी। बैंड-बाजे और डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर महिला, पुरुष और बच्चे कावड़ लेकर झूमते नजर आए। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया।
नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक यात्रा के दौरान लक्ष्मी मंगल वेयरहाउस पर श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद कावड़ यात्रा गुरुद्वारा रंगीली मार्ग से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में दोपहर में संगीतमय शिव भजन संध्या आयोजित की गई। स्थानीय गायकों ने शिव भजनों की प्रस्तुतियां दीं। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।


