कार के चारों टायर चोरी, ईंटों पर टिकी मिली गाड़ी:बदमाशों ने घर बाहर पार्किंग में जैक लगाकर की वारदात

कार के चारों टायर चोरी, ईंटों पर टिकी मिली गाड़ी:बदमाशों ने घर बाहर पार्किंग में जैक लगाकर की वारदात

शातिर चोरों ने रात में घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार के चारों टायर जैक लगाकर खोल लिए और कार को ईंटों के सहारे छोड़कर फरार हो गए। वारदात इतनी सफाई से की गई कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 15 अगस्त की सुबह कार मालिक ने कार को ईंटों पर टिका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। वारदात के तरीके से किसी शातिर गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना नाथद्वारा के पॉश इलाके लालबाग में रात के समय हुई। रात में जैक लगाकर चारों टायर खोले, ईंटों पर टिकाकर भागे चोर जानकारी के अनुसार, नाथद्वारा के पॉश इलाके लालबाग में 14 अगस्त की रात को चोरों ने घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार को जैक लगाकर ऊपर उठाया और चारों टायर खोलकर ले गए। इसके बाद कार को ईंटों के सहारे छोड़कर फरार हो गए। वारदात इतनी सफाई से की गई कि आसपास रहने वाले लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह कार ईंटों पर टिकी मिली, मालिक के उड़े होश 15 अगस्त सुबह कार मालिक योगेश चंद्र शेखर ने घर के बाहर कार को इस हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए। आमतौर पर पूरी कार या उसमें रखा सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन कार को वहीं छोड़कर सिर्फ चारों टायर चोरी करने की इस वारदात ने क्षेत्रवासियों को हैरान कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया, CCTV फुटेज खंगाल रही सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वारदात के तरीके को देखते हुए किसी शातिर गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद लालबाग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *