सहरसा के नया बाजार में बटरफ्लाई डांस सेंटर का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। सहरसा नगर निगम की मेयर बैन प्रिया और नवहट्टा की बीडीओ प्रिया भारती ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और बच्चे मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान मेयर बैन प्रिया ने कहा कि सहरसा के पूर्व क्रिकेटर बादल बनर्जी के बेटों विनय बनर्जी और विपुल बनर्जी ने 2023 में डांस के क्षेत्र में प्रोमो इंडिया बेस्ट डांसर और रामोजी फिल्म सिटी इंडिया बेस्ट डांसर जैसे खिताब जीते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भाई अब अपने अनुभव का लाभ सहरसा के बच्चों को देना चाहते हैं। उनका उद्देश्य स्कूली बच्चों को डांस के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। ‘बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं’ नवहट्टा बीडीओ प्रिया भारती ने कहा कि सहरसा और आसपास के इलाके में बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि बदलते दौर में शिक्षा के साथ बच्चों की अन्य रुचियों और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सहरसा में ऐसे प्लेटफॉर्म की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बटरफ्लाई डांस सेंटर से स्थानीय बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। रामोजी फिल्म सिटी में 3 साल तक किया काम विपुल बनर्जी ने बताया कि उन्होंने रामोजी फिल्म सिटी में तीन वर्षों तक काम किया है। इस दौरान उन्हें कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में बतौर आर्टिस्ट काम करने का अवसर मिला, जिनमें ‘पुष्पा 2’ और ‘देवरा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनका घर सहरसा में है और वे अब अपने शहर के बच्चों के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं, जहां वे डांस की अपनी प्रतिभा को निखारकर देश के विभिन्न हिस्सों में पहचान बना सकें। उन्होंने आगे कहा कि बटरफ्लाई का उद्देश्य बच्चों को उनके सपनों की उड़ान देना है। छोटे भाई विनय बनर्जी ने भी स्थानीय बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की बात कही। सहरसा के नया बाजार में बटरफ्लाई डांस सेंटर का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। सहरसा नगर निगम की मेयर बैन प्रिया और नवहट्टा की बीडीओ प्रिया भारती ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और बच्चे मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान मेयर बैन प्रिया ने कहा कि सहरसा के पूर्व क्रिकेटर बादल बनर्जी के बेटों विनय बनर्जी और विपुल बनर्जी ने 2023 में डांस के क्षेत्र में प्रोमो इंडिया बेस्ट डांसर और रामोजी फिल्म सिटी इंडिया बेस्ट डांसर जैसे खिताब जीते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भाई अब अपने अनुभव का लाभ सहरसा के बच्चों को देना चाहते हैं। उनका उद्देश्य स्कूली बच्चों को डांस के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। ‘बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं’ नवहट्टा बीडीओ प्रिया भारती ने कहा कि सहरसा और आसपास के इलाके में बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि बदलते दौर में शिक्षा के साथ बच्चों की अन्य रुचियों और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सहरसा में ऐसे प्लेटफॉर्म की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बटरफ्लाई डांस सेंटर से स्थानीय बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। रामोजी फिल्म सिटी में 3 साल तक किया काम विपुल बनर्जी ने बताया कि उन्होंने रामोजी फिल्म सिटी में तीन वर्षों तक काम किया है। इस दौरान उन्हें कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में बतौर आर्टिस्ट काम करने का अवसर मिला, जिनमें ‘पुष्पा 2’ और ‘देवरा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनका घर सहरसा में है और वे अब अपने शहर के बच्चों के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं, जहां वे डांस की अपनी प्रतिभा को निखारकर देश के विभिन्न हिस्सों में पहचान बना सकें। उन्होंने आगे कहा कि बटरफ्लाई का उद्देश्य बच्चों को उनके सपनों की उड़ान देना है। छोटे भाई विनय बनर्जी ने भी स्थानीय बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की बात कही।


