बेगूसराय में युवक की हत्या, स्कूल के पीछे मिली लाश:पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला, एसपी मौके पर पहुंचे; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

बेगूसराय में युवक की हत्या, स्कूल के पीछे मिली लाश:पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला, एसपी मौके पर पहुंचे; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

बेगूसराय में सरकारी स्कूल के पीछे खेत में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए किसी भारी वस्तु से चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के कमला गांव की है। रविवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग बहियार (खेतों) की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर खेत में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। खून से लथपथ शव देखते ही लोगों ने हल्ला मचाया, जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसपी खुद मौके पर पहुंचे शव मिलने की सूचना पाते ही एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक युवक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां शव मिला, उसके आसपास नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्या के पीछे नशेड़ियों के बीच हुआ कोई विवाद तो नहीं है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस छानबीन कर रही है एसपी मनीष ने बताया कि कमला गांव में एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भारी चीज से उसके चेहरे और आंखों पर प्रहार करके कुचला गया है। अभी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। बाकी विस्तृत जानकारी हम लोग पता कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा, जिसके बाद अनुसंधान आगे बढ़ाया जाएगा। बेगूसराय में सरकारी स्कूल के पीछे खेत में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए किसी भारी वस्तु से चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के कमला गांव की है। रविवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग बहियार (खेतों) की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर खेत में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। खून से लथपथ शव देखते ही लोगों ने हल्ला मचाया, जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसपी खुद मौके पर पहुंचे शव मिलने की सूचना पाते ही एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक युवक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां शव मिला, उसके आसपास नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्या के पीछे नशेड़ियों के बीच हुआ कोई विवाद तो नहीं है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस छानबीन कर रही है एसपी मनीष ने बताया कि कमला गांव में एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भारी चीज से उसके चेहरे और आंखों पर प्रहार करके कुचला गया है। अभी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। बाकी विस्तृत जानकारी हम लोग पता कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा, जिसके बाद अनुसंधान आगे बढ़ाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *