लखीमपुर-खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़:पेशेंट हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

लखीमपुर-खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़:पेशेंट हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल के डीबीटी वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 अगस्त की रात करीब साढ़े तीन बजे वार्ड में मरीजों के सोए होने के दौरान एक पेशेंट हेल्पर ने महिला के कपड़े खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की पहचान लखीमपुर निवासी शिव कॉलोनी की निवासी के रूप में हुई है। वह घटना के समय जिला अस्पताल के डीबीटी वार्ड में बेड संख्या पांच पर भर्ती थी। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल के एचओडी उज्ज्वल कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *