बक्सर में सावन की तीसरी सोमवारी पर यातायात व्यवस्था बदली:रामरेखा घाट पर वाहनों की नो एंट्री, शहर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

बक्सर में सावन की तीसरी सोमवारी पर यातायात व्यवस्था बदली:रामरेखा घाट पर वाहनों की नो एंट्री, शहर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

बक्सर जिला पुलिस ने सावन मास की तीसरी सोमवारी के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, रविवार 16 अगस्त की शाम 4 बजे से सोमवार 17 अगस्त की सुबह 10 बजे तक बक्सर शहर से ब्रह्मपुर तक कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड और तारका नाला से रामरेखा घाट तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध रहेगा। सिंडिकेट से थाना चौक की ओर केवल दोपहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ये वाहन गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया की ओर जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त, गोलंबर-बाइपास-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक होकर स्टेशन तथा पांडेय पट्टी गुमटी, स्वामिनी माता मंदिर, डीएवी मोड़ और इटाढ़ी रोड की ओर भी वाहनों का परिचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए बस, चारपहिया, तीनपहिया और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान, किला मैदान के पीछे, बाजार समिति और सिंडिकेट के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। फोरलेन की बाईं लेन पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित बक्सर गोलंबर से ब्रह्मपुर जाने वाली फोरलेन की बाईं लेन पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में बक्सर-आरा आने-जाने वाली गाड़ियां दाहिनी लेन का उपयोग करेंगी। रविवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक बक्सर शहर के अंदर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। पुलिस ने रोगी, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ टिकट लेकर निकलें। साथ ही, आम लोगों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया गया है। बक्सर जिला पुलिस ने सावन मास की तीसरी सोमवारी के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, रविवार 16 अगस्त की शाम 4 बजे से सोमवार 17 अगस्त की सुबह 10 बजे तक बक्सर शहर से ब्रह्मपुर तक कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड और तारका नाला से रामरेखा घाट तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध रहेगा। सिंडिकेट से थाना चौक की ओर केवल दोपहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ये वाहन गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया की ओर जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त, गोलंबर-बाइपास-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक होकर स्टेशन तथा पांडेय पट्टी गुमटी, स्वामिनी माता मंदिर, डीएवी मोड़ और इटाढ़ी रोड की ओर भी वाहनों का परिचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए बस, चारपहिया, तीनपहिया और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान, किला मैदान के पीछे, बाजार समिति और सिंडिकेट के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। फोरलेन की बाईं लेन पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित बक्सर गोलंबर से ब्रह्मपुर जाने वाली फोरलेन की बाईं लेन पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में बक्सर-आरा आने-जाने वाली गाड़ियां दाहिनी लेन का उपयोग करेंगी। रविवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक बक्सर शहर के अंदर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। पुलिस ने रोगी, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ टिकट लेकर निकलें। साथ ही, आम लोगों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *