अशोकनगर जिले में रविवार, 16 अगस्त को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 220 केवी उपकेंद्र पर 132 केवी मेनबस साइड हाई बस स्ट्रिंगिंग और मेनबस आइसोलेटर जंपरिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे का शटडाउन रहेगा। इस दौरान अशोकनगर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उपकेंद्र से जुड़े कई 33 केवी फीडरों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इन फीडरों पर नहीं रहेगी बिजली शटडाउन के दौरान सेमराहाट, सेजी, खजुरियाकला, ईमला, महिदपुर, अशोकनगर, कोलुआ, अथाईखेड़ा, शाढ़ोरा और ईसागढ़ सहित अन्य फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, निर्धारित शटडाउन के दौरान करीब 68.7 मेगावाट विद्युत भार की राहत मिलेगी। संबंधित कार्य के लिए मुख्य महाप्रबंधक से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है। पहले से निपटा लें जरूरी काम बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि शटडाउन अवधि में किसी अति महत्वपूर्ण व्यक्ति का दौरा होता है, तो इसकी अनुमति स्वतः निरस्त हो जाएगी।


