भोजपुर में शनिवार को नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। स्कूल से झंडा फहराकर घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ के नया खवासपुर निवासी मनोज बिन के पुत्र सागर कुमार(13) के तौर पर हुई है। पांचवीं क्लास में पढ़ता था। बचपन से ही गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक परिजन ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में झंडा फहराने गया था। झंडा फहराने के बाद वापस लौट रहा था। ज्ञानपुर पुल पर रेलिंग नहीं बनाया गया है। लौटने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। चार भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां उषा देवी, भाई गोलू कुमार, हिमांशु कुमार और एक बहन सरिता कुमारी है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां उषा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में शनिवार को नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। स्कूल से झंडा फहराकर घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ के नया खवासपुर निवासी मनोज बिन के पुत्र सागर कुमार(13) के तौर पर हुई है। पांचवीं क्लास में पढ़ता था। बचपन से ही गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक परिजन ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में झंडा फहराने गया था। झंडा फहराने के बाद वापस लौट रहा था। ज्ञानपुर पुल पर रेलिंग नहीं बनाया गया है। लौटने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। चार भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां उषा देवी, भाई गोलू कुमार, हिमांशु कुमार और एक बहन सरिता कुमारी है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां उषा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


