नालंदा में एकदिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन:12 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे; शुगर टेस्ट और फुल बॉडी चेकअप की भी सुविधा

नालंदा में एकदिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन:12 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे; शुगर टेस्ट और फुल बॉडी चेकअप की भी सुविधा

नालंदा में आज(16 अगस्त 2026) एकदिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक निशुल्क जांच बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 12 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. नीतीश कुमार, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. अमरदीप नारायण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जनरल फिजिशियन के तौर पर डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिन्हा और डॉ. इंद्रजीत कुमार अपनी सेवाएं देंगे। दांतों की समस्याओं के लिए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन, शारीरिक दर्द और मांसपेशियों के लिए डॉ. शहजाद आलम, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मरीजों की जांच करेंगे। वहीं, होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी शिविर में मौजूद रहकर लोगों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराएंगे। शुगर टेस्ट की सुविधा संस्था के मुताबिक इस शिविर में केवल चिकित्सकीय परामर्श ही नहीं बल्कि जांच की भी व्यवस्था की गई है। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए मुफ्त शुगर की जांच की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही संस्था की ओर से फुल बॉडी चेकअप की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सतर्क और जागरूक हो सके।
आम जनता से अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी नागरिकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने स्वास्थ्य के लिए निकालें। अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर अपनी नियमित जांच कराएं और इस नेक कार्य का पूरा लाभ उठाएं। नालंदा में आज(16 अगस्त 2026) एकदिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक निशुल्क जांच बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 12 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. नीतीश कुमार, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. अमरदीप नारायण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जनरल फिजिशियन के तौर पर डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिन्हा और डॉ. इंद्रजीत कुमार अपनी सेवाएं देंगे। दांतों की समस्याओं के लिए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन, शारीरिक दर्द और मांसपेशियों के लिए डॉ. शहजाद आलम, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मरीजों की जांच करेंगे। वहीं, होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी शिविर में मौजूद रहकर लोगों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराएंगे। शुगर टेस्ट की सुविधा संस्था के मुताबिक इस शिविर में केवल चिकित्सकीय परामर्श ही नहीं बल्कि जांच की भी व्यवस्था की गई है। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए मुफ्त शुगर की जांच की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही संस्था की ओर से फुल बॉडी चेकअप की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सतर्क और जागरूक हो सके।
आम जनता से अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी नागरिकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने स्वास्थ्य के लिए निकालें। अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर अपनी नियमित जांच कराएं और इस नेक कार्य का पूरा लाभ उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *