‘नरेंद्र मोदी भगवान की सोने की मूर्ति स्थापित करेंगे’:पटना में 5 एकड़ में बनेगा मंदिर, किन्नर कल्याण बोर्ड ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

‘नरेंद्र मोदी भगवान की सोने की मूर्ति स्थापित करेंगे’:पटना में 5 एकड़ में बनेगा मंदिर, किन्नर कल्याण बोर्ड ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के समान हैं। वे श्रीराम के अवतार हैं। नरेंद्र मोदी मेरे लिए आराध्य हैं और उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा।’ ये बातें बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कही हैं। उन्होंने कहा कि पटना में करीब 5 एकड़ जमीन पर लगभग 112 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर बनाने की योजना है। इस मंदिर सोने की मूर्ति स्थापित करेंगे। दरअसल, किन्नर कल्याण बोर्ड की 29 जुलाई को बैठक हुई थी। इस बैठक में मंदिर निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए राशि की कमी पड़ने पर किन्नर समाज के लोग मिलकर सहयोग करेंगे। समाज के लोग मंदिर के लिए सोने-चांदी की वस्तुएं भी दान करने को तैयार हैं। हालांकि, मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को अभी राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। पहले कुछ तस्वीरें देखिए…
अधिकार देने वाले को भगवान मानते हैं: डॉ. राजन सिंह डॉ. राजन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए कानून बनाया गया। इसके बाद किन्नर समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार और सरकारी सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसर खुले हैं। उन्होंने कहा कि आज किन्नर समाज के लोग दरोगा, होमगार्ड, सिपाही, डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। हमारे जैसे लोगों को भी सरकार और बोर्ड में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। इसी वजह से किन्नर समुदाय के लोगों ने उन्हें भगवान का दर्जा दिया है। जमीन आवंटन के लिए सचिवालय को भेजा प्रस्ताव राजन सिंह ने कहा कि मंदिर के लिए पटना में करीब 5 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसके लिए समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जमीन का आवंटन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने खुद माना कि मंदिर निर्माण को लेकर राज्य सरकार की अंतिम स्वीकृति अभी बाकी है। भगवान श्रीराम के अवतार के रूप में होगी मूर्ति: डॉ. राजन सिंह राजन सिंह के मुताबिक, मंदिर का मॉडल भी तैयार किया गया है। नरेंद्र मोदी की मूर्ति को भगवान श्रीराम के अवतार के स्वरूप में स्थापित किया जाएगा। इस मंदिर को इतना भव्य बनाया जाएगा कि यह बिहार के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल हो सके। हालांकि, अभी मंदिर के निर्माण की जगह, डिजाइन और लागत समेत प्रस्ताव से जुड़े सभी पहलुओं पर सरकारी स्तर पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। जमीन मिलते ही शिलान्यास की तैयारी राजन सिंह ने कहा कि पटना में जैसे ही मंदिर के लिए जमीन आवंटित होगी, शिलान्यास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस संबंध में बातचीत हुई है और मुख्यमंत्री खुद मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी हमारे भगवान और आराध्य: डॉ. राजन सिंह राजन सिंह ने कहा कि किन्नर समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भगवान और आराध्य मानता है। जिस तरह भगवान श्रीराम ने समाज के वंचित वर्गों का कल्याण किया, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं, किसानों, युवाओं और किन्नर समाज के लिए काम किया है। मंदिर का प्रस्ताव पारित होने के बाद किन्नर समाज में ईद और दिवाली जैसी खुशी का माहौल है। ‘ओम नरेंद्र मोदी नमः’ मंत्र का भी किया जिक्र राजन सिंह ने नरेंद्र मोदी के नाम से एक कथित महामंत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “ओम नरेंद्र मोदी नमः” का जाप करने से लोगों के बिगड़े काम बन सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से भी नरेंद्र मोदी के नाम का जाप करने की अपील की और दावा किया कि इससे लोगों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मंदिर बनने से पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनने से देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे। इससे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना नरेंद्र मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर राजन सिंह ने राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों में राहुल गांधी के कार्यकर्ता शामिल थे। आम युवा नहीं थे। उन्होंने ‘Gen Z’ शब्द को लेकर भी आपत्ति जताई और इसे भारतीय संस्कृति से जोड़कर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘भारत की संस्कृति में वेद, रामायण, ऋग्वेद और यजुर्वेद हैं, लेकिन ‘Gen Z’ शब्द नहीं है। इसका इस्तेमाल नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी अब उनके लिए भगवान और आराध्य हैं। उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा।’ नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर बोले- ‘सामने से एक बार देखा है’ राजन सिंह से पूछा गया कि जिसे आप भगवान मानते हैं, वो नरेंद्र मोदी कभी बातचीत की है, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने से एक बार देखा है। नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं और लंबे समय तक काम करेंगे। भारत को दुनिया में पहले स्थान पर ले जाने के प्रयास में जुटे हैं। जीवन में जब भी हमें मौका मिलेगा, नरेंद्र मोदी के चरणों की धूल लेने की इच्छा रखते हैं, ताकि उस धूल को अपने सर पर टिके की तरह लगा सके। ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के समान हैं। वे श्रीराम के अवतार हैं। नरेंद्र मोदी मेरे लिए आराध्य हैं और उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा।’ ये बातें बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कही हैं। उन्होंने कहा कि पटना में करीब 5 एकड़ जमीन पर लगभग 112 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर बनाने की योजना है। इस मंदिर सोने की मूर्ति स्थापित करेंगे। दरअसल, किन्नर कल्याण बोर्ड की 29 जुलाई को बैठक हुई थी। इस बैठक में मंदिर निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए राशि की कमी पड़ने पर किन्नर समाज के लोग मिलकर सहयोग करेंगे। समाज के लोग मंदिर के लिए सोने-चांदी की वस्तुएं भी दान करने को तैयार हैं। हालांकि, मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को अभी राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। पहले कुछ तस्वीरें देखिए…
अधिकार देने वाले को भगवान मानते हैं: डॉ. राजन सिंह डॉ. राजन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए कानून बनाया गया। इसके बाद किन्नर समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार और सरकारी सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसर खुले हैं। उन्होंने कहा कि आज किन्नर समाज के लोग दरोगा, होमगार्ड, सिपाही, डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। हमारे जैसे लोगों को भी सरकार और बोर्ड में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। इसी वजह से किन्नर समुदाय के लोगों ने उन्हें भगवान का दर्जा दिया है। जमीन आवंटन के लिए सचिवालय को भेजा प्रस्ताव राजन सिंह ने कहा कि मंदिर के लिए पटना में करीब 5 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसके लिए समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जमीन का आवंटन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने खुद माना कि मंदिर निर्माण को लेकर राज्य सरकार की अंतिम स्वीकृति अभी बाकी है। भगवान श्रीराम के अवतार के रूप में होगी मूर्ति: डॉ. राजन सिंह राजन सिंह के मुताबिक, मंदिर का मॉडल भी तैयार किया गया है। नरेंद्र मोदी की मूर्ति को भगवान श्रीराम के अवतार के स्वरूप में स्थापित किया जाएगा। इस मंदिर को इतना भव्य बनाया जाएगा कि यह बिहार के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल हो सके। हालांकि, अभी मंदिर के निर्माण की जगह, डिजाइन और लागत समेत प्रस्ताव से जुड़े सभी पहलुओं पर सरकारी स्तर पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। जमीन मिलते ही शिलान्यास की तैयारी राजन सिंह ने कहा कि पटना में जैसे ही मंदिर के लिए जमीन आवंटित होगी, शिलान्यास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस संबंध में बातचीत हुई है और मुख्यमंत्री खुद मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी हमारे भगवान और आराध्य: डॉ. राजन सिंह राजन सिंह ने कहा कि किन्नर समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भगवान और आराध्य मानता है। जिस तरह भगवान श्रीराम ने समाज के वंचित वर्गों का कल्याण किया, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं, किसानों, युवाओं और किन्नर समाज के लिए काम किया है। मंदिर का प्रस्ताव पारित होने के बाद किन्नर समाज में ईद और दिवाली जैसी खुशी का माहौल है। ‘ओम नरेंद्र मोदी नमः’ मंत्र का भी किया जिक्र राजन सिंह ने नरेंद्र मोदी के नाम से एक कथित महामंत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “ओम नरेंद्र मोदी नमः” का जाप करने से लोगों के बिगड़े काम बन सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से भी नरेंद्र मोदी के नाम का जाप करने की अपील की और दावा किया कि इससे लोगों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मंदिर बनने से पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनने से देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे। इससे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना नरेंद्र मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर राजन सिंह ने राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों में राहुल गांधी के कार्यकर्ता शामिल थे। आम युवा नहीं थे। उन्होंने ‘Gen Z’ शब्द को लेकर भी आपत्ति जताई और इसे भारतीय संस्कृति से जोड़कर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘भारत की संस्कृति में वेद, रामायण, ऋग्वेद और यजुर्वेद हैं, लेकिन ‘Gen Z’ शब्द नहीं है। इसका इस्तेमाल नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी अब उनके लिए भगवान और आराध्य हैं। उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा।’ नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर बोले- ‘सामने से एक बार देखा है’ राजन सिंह से पूछा गया कि जिसे आप भगवान मानते हैं, वो नरेंद्र मोदी कभी बातचीत की है, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने से एक बार देखा है। नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं और लंबे समय तक काम करेंगे। भारत को दुनिया में पहले स्थान पर ले जाने के प्रयास में जुटे हैं। जीवन में जब भी हमें मौका मिलेगा, नरेंद्र मोदी के चरणों की धूल लेने की इच्छा रखते हैं, ताकि उस धूल को अपने सर पर टिके की तरह लगा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *