आज नो पेपर डे, पढ़िए पटना की 5 बड़ी खबरें:सीएम ने फहराया तिरंगा, ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मारी; IGIMS में भी फायरिंग

पटना में 15 अगस्त को कई हैपनिंग हुई और कुछ वारदातें भी। 80वें स्वतंत्र दिवस पर पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा-विधान परिषद में भी झंडोत्तोलन किया गया। वहीं, दूसरी तरफ पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बहाने बुलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके अलावा ज्वेलरी शॉप के ऑनर को भी गोली मारी गई है। आईजीआईएमएस के पास फायरिंग भी हुई है। आज 16 अगस्त है। पटना में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की पटना की 5 बड़ी खबरें…
1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, विधानसभा-परिषद में किया गया झंडोत्तोलन पटना के गांधी मैदान में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले परेड की सलामी ली। फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार गांधी मैदान में झंडा फहराया। राजकीय समारोह में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकलेंगी। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा-विधान परिषद में भी झंडोत्तोलन किया गया। राजद, भाजपा, कांग्रेस ऑफिस में भी तिरंगा फहराया गया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।’ पढ़ें पूरी खबर…
2. पटना में ज्वेलरी शॉप ऑनर को बदमाशों ने गोली मारी:बदमाशों से भिड़ी पत्नी; छीना-झपटी के दौरान पेट में लगी बुलेट पटना के कंकड़बाग इलाके में देर रात अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर दीपक कुमार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में दीपक के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपक रात करीब 9 बजे अपनी दुकान में आगे का शटर बंद कर बैठे थे। दुकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश पीछे के रास्ते से पैदल पिस्टल लेकर दुकान में घुसने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
3. झंडा फहराने के बहाने बुलाकर हत्या, सिर में मारी गोली:पटना में मुखिया के भांजे पर आरोप पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बहाने बुलाकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। वारदात बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी 26 साल के वीरू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि मझौली पंचायत के मुखिया जुल्मी यादव के भांजे सोनू कुमार ने वीरू की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक, वीरू और आरोपी सोनू दोस्त थे। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पढें पूरी रिपोर्ट…

4. AI से न्यूड फोटो बनाकर ब्लैकमेल, नाबालिग ने किया सुसाइड:लड़की का डीपी लगाकर बात करता था आरोपी पटना में 11 जुलाई को 7वीं के छात्र आयुष सिंह (12) की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई थी। 1 महीने के बाद पुलिस ने मामले में खुलासा किया है। आयुष के मोबाइल की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वो किसी से फोन पर अक्सर बातें किया करता था। जिस नंबर से वो बात करता था, उसके डीपी में लड़की की तस्वीर लगी है। मोबाइल नंबर की जांच हुई तो पता चला कि वो लड़की नहीं बल्कि लड़का है और साइबर फ्रॉड है। जो हजारीबाग का रहने वाला सुनील साव है। उसने आयुष का न्यूड फोटो AI से बनाया था। सुनील उसी फोटो को भेजकर आयुष को ब्लैकमेल किया करता था। परेशान होकर आयुष ने सुसाइड कर लिया। पंखे से लटक कर उसने अपनी जान दे दी थी। पढ़ें पूरी खबर…
5. पटना IGIMS के पास फायरिंग, दवा दुकान में घुसकर मारपीट:स्टाफ को धमकाया- मुझे भी यहां काम करने दो, वरना मार दूंगा पटना के IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग हुई। दवा दुकान में घुसकर 5-7 बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर गोलियां चलाईं। IGIMS के गेट नंबर 3 स्थित न्यू अंशिका मेडिको को टारगेट कर फायरिंग हुई है। दुकान में मौजूद कर्मियों को पहले बदमाशों ने धमकी दी। फिर गोली चलानी शुरू कर दी। बदमाश ने कहा, “तुम IGIMS में काम करते हो, मुझे भी करने दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।” इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इलाके में दहशत है। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… पटना में 15 अगस्त को कई हैपनिंग हुई और कुछ वारदातें भी। 80वें स्वतंत्र दिवस पर पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा-विधान परिषद में भी झंडोत्तोलन किया गया। वहीं, दूसरी तरफ पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बहाने बुलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके अलावा ज्वेलरी शॉप के ऑनर को भी गोली मारी गई है। आईजीआईएमएस के पास फायरिंग भी हुई है। आज 16 अगस्त है। पटना में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की पटना की 5 बड़ी खबरें…
1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, विधानसभा-परिषद में किया गया झंडोत्तोलन पटना के गांधी मैदान में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले परेड की सलामी ली। फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार गांधी मैदान में झंडा फहराया। राजकीय समारोह में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकलेंगी। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा-विधान परिषद में भी झंडोत्तोलन किया गया। राजद, भाजपा, कांग्रेस ऑफिस में भी तिरंगा फहराया गया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।’ पढ़ें पूरी खबर…
2. पटना में ज्वेलरी शॉप ऑनर को बदमाशों ने गोली मारी:बदमाशों से भिड़ी पत्नी; छीना-झपटी के दौरान पेट में लगी बुलेट पटना के कंकड़बाग इलाके में देर रात अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर दीपक कुमार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में दीपक के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपक रात करीब 9 बजे अपनी दुकान में आगे का शटर बंद कर बैठे थे। दुकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश पीछे के रास्ते से पैदल पिस्टल लेकर दुकान में घुसने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
3. झंडा फहराने के बहाने बुलाकर हत्या, सिर में मारी गोली:पटना में मुखिया के भांजे पर आरोप पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बहाने बुलाकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। वारदात बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी 26 साल के वीरू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि मझौली पंचायत के मुखिया जुल्मी यादव के भांजे सोनू कुमार ने वीरू की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक, वीरू और आरोपी सोनू दोस्त थे। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पढें पूरी रिपोर्ट…

4. AI से न्यूड फोटो बनाकर ब्लैकमेल, नाबालिग ने किया सुसाइड:लड़की का डीपी लगाकर बात करता था आरोपी पटना में 11 जुलाई को 7वीं के छात्र आयुष सिंह (12) की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई थी। 1 महीने के बाद पुलिस ने मामले में खुलासा किया है। आयुष के मोबाइल की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वो किसी से फोन पर अक्सर बातें किया करता था। जिस नंबर से वो बात करता था, उसके डीपी में लड़की की तस्वीर लगी है। मोबाइल नंबर की जांच हुई तो पता चला कि वो लड़की नहीं बल्कि लड़का है और साइबर फ्रॉड है। जो हजारीबाग का रहने वाला सुनील साव है। उसने आयुष का न्यूड फोटो AI से बनाया था। सुनील उसी फोटो को भेजकर आयुष को ब्लैकमेल किया करता था। परेशान होकर आयुष ने सुसाइड कर लिया। पंखे से लटक कर उसने अपनी जान दे दी थी। पढ़ें पूरी खबर…
5. पटना IGIMS के पास फायरिंग, दवा दुकान में घुसकर मारपीट:स्टाफ को धमकाया- मुझे भी यहां काम करने दो, वरना मार दूंगा पटना के IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग हुई। दवा दुकान में घुसकर 5-7 बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर गोलियां चलाईं। IGIMS के गेट नंबर 3 स्थित न्यू अंशिका मेडिको को टारगेट कर फायरिंग हुई है। दुकान में मौजूद कर्मियों को पहले बदमाशों ने धमकी दी। फिर गोली चलानी शुरू कर दी। बदमाश ने कहा, “तुम IGIMS में काम करते हो, मुझे भी करने दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।” इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इलाके में दहशत है। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *