आज से संभल में श्रीकल्कि जयंती महोत्सव:5 किमी लंबी गरुड़ रथयात्रा निकलेगी, 11 राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु

आज से संभल में श्रीकल्कि जयंती महोत्सव:5 किमी लंबी गरुड़ रथयात्रा निकलेगी, 11 राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु

संभल। भगवान श्रीविष्णु के दसवें अवतार श्रीकल्कि का 66वां जयंती महोत्सव शनिवार से शुरू हो रहा है। 16 और 17 अगस्त को होने वाले इस महोत्सव को लेकर संभल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में करीब 5 किलोमीटर लंबी भव्य गरुड़ रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें 11 राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में 40 घंटे का अखंड कार्यक्रम महोत्सव का मुख्य आयोजन संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में होगा। मंदिर में 40 घंटे का अखंड जयंती कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। 11 राज्यों से पहुंचेंगे श्रद्धालु श्रीकल्कि सेना (निष्कलंक दल) के नेतृत्व में होने वाले महोत्सव में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, असम, हिमाचल प्रदेश और गोवा समेत 11 राज्यों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 7 बजे से भगवान श्रीकल्कि के दर्शन शुरू होंगे। इसके बाद शाम को भव्य गरुड़ रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान कल्कि का होगा सिंहासनारोहण सभासद एवं राष्ट्रीय महामंत्री गगन वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार महोत्सव में भगवान कल्कि का ‘सिंहासनारोहण’ कराया जाएगा। उन्हें ‘अखंड भूमंडल के राजा’ के रूप में राजतिलक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार 66 वर्षों से श्रद्धाभाव के साथ किया जा रहा है। नगर को सजाने के निर्देश आयोजकों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से नगर पालिका भी महोत्सव में सहयोग कर रही है। इस बार जिलाधिकारी ने भी संभल नगर को सजाने के निर्देश दिए हैं। महोत्सव को लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *