पटाखा पैरों में डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े:रामपुर में विवाद बढ़ा, मारपीट में युवक घायल; सिर में चोट आई

पटाखा पैरों में डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े:रामपुर में विवाद बढ़ा, मारपीट में युवक घायल; सिर में चोट आई

रामपुर के मोहल्ला कडू में शनिवार रात पटाखा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, रात करीब दस बजे हुई इस घटना में वारिस नामक युवक पर दूसरे पक्ष के समीर के साथ मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि वारिस ने समीर पर ईंट और लोहे के कड़े से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल समीर के परिजनों ने तत्काल नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। घायल युवक समीर ने बताया कि विवाद पैरों में पटाखा डालने को लेकर शुरू हुआ था। इसी बात पर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मेडिकल रिपोर्ट के साथ-साथ जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद की शुरुआत तथा मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *