स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड 88 में स्वच्छता मित्रों का सम्मान:पार्षद ने कहा- स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाने में इनकी सबसे बड़ी भूमिका

स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड 88 में स्वच्छता मित्रों का सम्मान:पार्षद ने कहा- स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाने में इनकी सबसे बड़ी भूमिका

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड 88 में पार्षद रिहाना शहजाद के नेतृत्व में देशभक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान देने वाले वीरों को नमन किया। कार्यक्रम में वार्ड 88 की पार्षद रिहाना शहजाद ने वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में अपना योगदान देते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका सम्मान करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। इस अवसर पर भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष दिनेश सूद सहित दीपक मनोठिया, कैलाश चंदोला, कमल मनोठिया, विनेश विद्यार्थी, राजन पिवाल, अरुण चिनाय, अवनीश उर्फ अन्नू, नरेश तंवर और शिवकुमार चिंडालिया मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी है। स्वच्छता, सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *