रायबरेली में दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत:तीसरा युवक गंभीर घायल, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

रायबरेली में दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत:तीसरा युवक गंभीर घायल, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

रायबरेली में शनिवार शाम लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया। दोनों बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। तीनों युवकों की स्थिति गंभीर होने पर सीएचसी से रवाना कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तीनों के परिवार को दे दी गई हैं। यह घटना जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूरी ऊंचाहार थाना क्षेत्र में हुई। पढ़िए पूरी घटना… अरखा गांव के रहने वाला अभिषेक (20) बारहवीं का छात्र था। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम को वहां से लौटते समय अपने साथी साहिल (18) के साथ बाइक पर बैठकर लौट रहा था। उसी दौरान लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर सामने से मीरगंज मजरे बहेरवा गांव का रहने वाला पंकज कुमार (28) अपनी बाइक से आ रहा था। दोनों बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया। वहां डॉक्टर वान्या मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अभिषेक और पंकज को मृत घोषित कर दिया। साहिल का इलाज अभी भी जारी है। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। मृतक पंकज घरों में पुताई का काम करता था और दो साल पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव उसकी मौत से पत्नी और डेढ़ साल की बेटी वैष्णवी के सिर से पिता का साया उठ गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *