गाजीपुर में रोहित यादव हत्याकांड का खुलासा:अवैध संबंधों की रंजिश में हत्या की साजिश, 3 नाबालिग गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार

गाजीपुर में रोहित यादव हत्याकांड का खुलासा:अवैध संबंधों की रंजिश में हत्या की साजिश, 3 नाबालिग गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार

गाजीपुर में शादियाबाद थाना क्षेत्र में 30 जुलाई को मिले रोहित यादव के शव के मामले का पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे खुलासा किया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर बनी रंजिश सामने आई है। जेल जाने के बाद रोहित से महिला के संबंध एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, हत्याकांड का मुख्य आरोपी पहले एक महिला के संपर्क में था। महिला की ओर से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा। मुख्य आरोपी के जेल में रहने के दौरान रोहित यादव महिला के संपर्क में आया और दोनों के बीच संबंध हो गए। जेल से बाहर आने पर रंजिश पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद मुख्य आरोपी को रोहित और महिला के संबंधों की जानकारी हुई। इसके बाद उसने रोहित से रंजिश पाल ली। आरोप है कि इसी रंजिश में उसने तीन नाबालिगों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की साजिश रची। हरनके के किनारे मिला था शव 30 जुलाई को शादियाबाद थाना क्षेत्र में हरनके के किनारे रोहित यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्या की जांच शुरू की थी। साक्ष्यों के आधार पर तीन नाबालिग पकड़े जांच के दौरान पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े लोगों की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की। इसके आधार पर तीन नाबालिग आरोपियों की पहचान हुई। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। मुख्य आरोपी की तलाश जारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की तस्वीर और साफ हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *